यूपी के 3,000 मदरसो पर चल सकता है योगी सरकार का डंडा, खत्म हो सकती है मदरसों की मान्यता अगर नहीं किया ऑनलाइन तो

सूत्रों की मानें तो इन मदरसों की मान्यता को खत्म किया जा सकता है। इससे पहले योगी सरकार ने इन तमाम मदरसों को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार प्रदेश के तमाम मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। दरअसल मदरसों को ऑनलाइन कराने की मियाद अब खत्म हो चुकी है, लिहाजा प्रदेश के 3000 मदरसों के खिलाफ योगी सरकार कार्रवाई कर सकती है। इन सभी मदरसों के डेटा को अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया है। जिसकी वजह से मदरसा बोर्ड इन मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों की मानें तो इन मदरसों की मान्यता को खत्म किया जा सकता है। इससे पहले योगी सरकार ने इन तमाम मदरसों को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया था।

madarsa

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने बताया कि दो बार प्रदेश सरकार ने मदरसों के डेटा को ऑनालइन करने की मियाद को बढ़ाया था, 15 अक्टूबर इसकी आखिरी तारीख थी, जिसके बाद से अब डेटा को ऑनलाइन करने के लिए रजिस्ट्रेशन की मोहलत भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में जिन मदरसों ने अपने डेटा ऑनलाइन नहीं किए हैं उनपर कार्रवाई हो सकती है। अभी तक कुल 560 मदरसों ने अपने डेटा को ऑनलाइन किया है, जोकि सरकार द्वारा अनुदान हासिल करते हैं।

रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में करीब 19500 मदरसे हैं, जिनमे से 16500 मदरसों ने अपने डेटा को ऑनलाइन कर दिया है, लेकिन अभी भी प्रदेश में 3000 मदरसे ऐसे हैं जिन्होंने अपने डेटा को ऑनलाइन नहीं किया है। लिहाजा इ मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि पहसे से सांप्रदायिकता के तमाम आरोप झेल रही योगी सरकार क्या इन मदरसों के खिलाफ कार्रवाई कर पाती है, या एक बार फिर योगी सरकार को इन मदरसों को मोहलत देनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+