अंजना ओम कश्यप ने खान सर पर क्या-क्या आरोप जड़े, FIR की कॉपी आई सामने, फैजल खान का बचना मुश्किल?
Anjana Om Kashyap FIR on Khan Sir: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच चुका है। देश की जानी-मानी टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) और चर्चित शिक्षक खान सर (Faisal Khan aka Khan Sir) के बीच छिड़ी बहस ने नया मोड़ ले लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल एक याचिका ने इस मामले को राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया है।
याचिका में खान सर समेत आठ लोगों को पक्षकार बनाया गया है और 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है।साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट को हटाने की भी की गई है। पिछले कुछ दिनों से यह विवाद शिक्षा जगत, मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस मानहानि मामले में खान सर और अन्य लोगों पर कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं और अदालत में क्या-क्या दावे किए गए हैं।

आरोप 1: अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का दावा
बार एंड बेंच (Bar and Bench) की रिपोर्ट के अनुसार, याचिका में कहा गया है कि सोशल media, वीडियो और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अंजना ओम कश्यप और आज तक को लेकर कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
ये भी पढ़ें: बंद हो जाएगा खान सर का KGS? पहले आर्म्स एक्ट, अब कोचिंग पर ताला लटकने की नौबत! क्या है मामला
दावे के मुताबिक, कुछ पोस्ट और वीडियो में "बिकाऊ पत्रकार", "चाटुकार", "दलाली" और "फेक न्यूज की दुकान" जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
आरोप 2: सोशल मीडिया पर अभियान चलाने का दावा
याचिका में आरोप लगाया गया है कि विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए गए, जिनसे विवाद और बढ़ा। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंची और इससे उनकी साख प्रभावित हुई।
आरोप 3: बच्चे के स्कूल की जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप
केस में एक अहम आरोप यह भी लगाया गया है कि खान सर ने सार्वजनिक रूप से अंजना ओम कश्यप के बच्चे के स्कूल से जुड़ी जानकारी साझा की। याचिका के अनुसार, इस जानकारी का मूल विवाद से कोई संबंध नहीं था। दावा किया गया है कि इससे परिवार की निजता और सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हुई।
आरोप 4: प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का दावा
टीवी टुडे नेटवर्क और अंजना ओम कश्यप का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों और बयानों से उनकी पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा है। इसी आधार पर अदालत से कानूनी हस्तक्षेप की मांग की गई है।
कोर्ट से क्या मांग की गई है?
अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे ग्रुप की याचिका में यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद संबंधित वीडियो और पोस्ट हटाने की मांग की गई है।
इसके अलावा अदालत से 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि विवादित सामग्री को आगे प्रसारित होने से रोका जाना चाहिए।
कैसे शुरू हुआ था विवाद?
यह पूरा विवाद यूट्यूब शिक्षकों और मुख्यधारा की मीडिया की भूमिका को लेकर चल रही बहस के दौरान सामने आया। NEET पेपर लीक और CBSE परीक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा के बीच कुछ टिप्पणियों को लेकर विवाद बढ़ गया।
शो के दौरान ऑनलाइन शिक्षकों और कोचिंग इंडस्ट्री को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों जिसमें "दो कौड़ी" जैसे शब्दों का इस्तेमाल था, के बाद कई शिक्षकों और कंटेंट क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। इसके बाद दोनों पक्षों से जुड़े वीडियो और बयान तेजी से वायरल होने लगे।
सोमवार की सुनवाई पर टिकी नजरें
दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार को होनी है। अदालत में यह साफ हो सकता है कि याचिका पर आगे क्या कार्रवाई होगी और दोनों पक्षों की दलीलों को किस तरह देखा जाता है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया की बहस से निकलकर कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है, जिस पर देशभर की नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: अंजना ओम कश्यप ने उड़ाई खान सर की खिल्ली? फैजल खान पर गिरफ्तारी की तलवार के बीच वायरल हुआ नया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications