WWE Wrestler वीर महान के प्रेमानंद महाराज के सामने छलक पड़े आंसू, भजन गाते-गाते इस बात पर हुए भावुक
WWE Wrestler Veer Mahaan: डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर वीर महान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इसी के साथ सनातन धर्म से उनका झुकाव उनके पहनावे और बोलचाल में साफ झलकता है। रेसलिंग की दुनिया में वीर महान के नाम से विख्यात रिंकू राजपूत की लंबाई 6 फीट 4 इंच है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से भेंट करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, वीर महान हाल ही में वे वृंदावन आए और प्रेमानंद महाराज से निजी बातचीत की। मुलाकात के दौरान वीर महान ने भगवान को पाने की इच्छा जाहिर की। जवाब में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यही इच्छा जीवन का सार है। ऐसे में वार्ता के दौरान उनके आंसू भी छलक उठे।

उत्तर प्रदेश के गोपीगंज के रहने वाले वीर महान ने अमेरिका में अपना घर बना लिया है। कुश्ती में उतरने से पहले वे पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी थे। रिंकू सिंह के रूप में उन्होंने बेसबॉल में पिचर की भूमिका निभाई थी।
आध्यात्मिक मार्गदर्शन और महाराज की शरण
वीर महान और महाराज जी के बीच हुई बातचीत को भजन मार्ग यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया। मुलाकात के अंत में वीर महान ने एक भजन गाया, लेकिन प्रस्तुति के दौरान वे भावुक हो गए। महाराज ने वीर महान को उनकी आध्यात्मिक यात्रा में अपना सहयोग देने की पेशकश की और कहा कि वे शरीर, मन और शब्दों के माध्यम से सहायता प्रदान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: "मां, बहन पर ऐसी दृष्टि ना जाए", अनिरुद्धाचार्य महाराज को प्रेमानंद महाराज ने दी सलाह, वीडियो हुआ वायरल
प्रेमानंद महाराज ने वीर महान को सिंह की तरह दहाड़कर माया को परास्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भले ही वीर महान संत बन जाएं, फिर भी उन्हें वीर महान के नाम से ही जाना जाएगा। यह मार्गदर्शन उन्हें आध्यात्मिक प्राप्ति के मार्ग पर प्रेरित करने के लिए था।
आप भी देखिए प्रेमानंद महाराज और वीर महान के बीच क्या वार्ता हुई, वीडियो नीचे है।












Click it and Unblock the Notifications