Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

"मां, बहन पर ऐसी दृष्टि ना जाए", अनिरुद्धाचार्य महाराज को प्रेमानंद महाराज ने दी सलाह, वीडियो हुआ वायरल

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज लोगों को आध्यात्मिकता के करीब लाने के अपने प्रयासों के लिए जाने जाते हैं, जो ईश्वर से जुड़ने के तरीके के साथ-साथ दैनिक चुनौतियों के समाधान के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वहीं स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज भी घर-घर में खूब पॉपुलर है। भागवत कथाओं और प्रवचनों के जरिए देश ही नहीं विदेशों में भी लाखों की संख्‍या में उनके फॉलोअर्स हैं। दोनों ही संतों के टीवी चैनलों और यूट्यूब और रील्‍स में प्रवचन मौजूद है। जिससे लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेमानंद महाराज के सामने घुटने टेके हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। आर्शीवाद देते हुए प्रेमानंद महाराज ने उन्‍हें ऐसी सलाह दे डाली है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Aniruddhacharya Maharaj

अनिरुद्धाचार्य महाराज को प्रेमानंद महाराज ने क्‍या सलाह दी?

बिस्कुट को "जहर की किट" बताकर अनिरुद्धाचार्य जो अपनी बातों से लाखों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं उन्‍हीं अनिरुद्धाचार्य महाराज को प्रेमानंद महाराज ने एक भावपूर्ण बातचीत में महत्वपूर्ण सलाह दी। प्रेमानंद महाराज ने कहा "ध्यान रखें कि आप कभी भी किसी माँ या बहन को उस नज़र से न देखें जो हमारे धर्म के विरुद्ध हो।"

भक्ति का सार समझाया

इसके साथ ही इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने जीवन के सभी रूपों को दिव्य सम्मान के साथ देखने के महत्व पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा "जब आप भागवत में बैठते हैं, तो भागवत के गुरु भगवान श्री कृष्ण हैं। वे सुखदेव जी हैं, वे भगवान व्यास देव जी हैं। वे विभिन्न अवतार हैं। उन्हें धारण करें और उन्हें प्रणाम करें और कहें। हे हरि, सभी आपके ही रूप हैं।"

प्रेमानंद महाराज ने बताया क्‍या चीज कर सकती है नियंत्रित

प्रेमानंद महाराज ने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के साधन के रूप में सत्संग या धार्मिक ग्रंथों के पाठ के लिए सामूहिक सभा की शक्ति जोर दिया। उन्‍होेंने कहा "भगवान ने कहा है, चाहे कितना भी बड़ा व्रत, सबसे बड़ा नियम, सबसे बड़ा संयम या सबसे बड़ा यज्ञ जैसे वेद पाठ आदि मुझे नियंत्रित नहीं कर सकते। अगर कोई चीज मुझे नियंत्रित कर सकती है तो वह है सत्संग।"

प्रेमानंद महाराज ने ईश्वर की सच्ची स्तुति करने में आने वाली कठिनाइयों के बारे में बात की। उन्‍होंने कहा "आजकल क्या होता है, हम भगवान की स्तुति गाकर धोखाधड़ी करते हैं। गोस्वामी जी कहते हैं, आप श्री हरि की स्तुति गा रहे हैं, लेकिन आप अपनी प्रसिद्धि, सम्मान और अपनी इच्छाओं की पूर्ति की तलाश करने लगते हैं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+