Manoj Yadav Arrested: कौन हैं मनोज यादव? जिन्हें सपा बता रही थी 'लापता',पुलिस ने किया गिरफ्तार
Manoj Yadav Arrested: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव की गिरफ्तारी ने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार रात से उनके 'लापता' होने की खबरों के बीच, समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर गंभीर चिंता जताई थी। हालांकि, शुक्रवार सुबह बाराबंकी की सफदरगंज पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर मामले का खुलासा किया।
मनोज यादव पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकी देने के आरोप में 11 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। सपा ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है, जबकि पुलिस इसे कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा मान रही है।

Samajwadi Party anoj Yadav Arrested: कौन हैं मनोज यादव?
मनोज यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वे टीवी चैनलों पर होने वाली राजनीतिक बहसों में सपा का पक्ष रखते नजर आते हैं। मूल रूप से बाराबंकी के निवासी होने के कारण उनकी स्थानीय राजनीति में भी पकड़ मानी जाती है। उनकी गिरफ्तारी के बाद बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक सपा कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन की संभावना बढ़ गई है।
ये भी पढे़ं: UP Budget 2026: यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट! कुछ घंटे पहले वित्त मंत्री ने बताया किस बात पर रहेगा जोर
UP News Hindi: लापता की खबर और पुलिस का एक्शन
शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट की गई, जिसमें कहा गया कि मनोज यादव कल रात से लापता हैं और यह एक गंभीर विषय है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस खबर से हड़कंप मच गया। कुछ ही घंटों बाद बाराबंकी पुलिस ने स्पष्ट किया कि मनोज यादव कहीं गायब नहीं हुए हैं, बल्कि उन्हें सफदरगंज पुलिस ने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: UP Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव टलना है तय, बड़ी वजह आई सामने, किसे होगा नुकसान?
जातिसूचक शब्द और धमकी का आरोप
मनोज यादव की गिरफ्तारी के पीछे 11 फरवरी को दर्ज हुई एक एफआईआर है। पुलिस के अनुसार, उन पर किसी व्यक्ति को धमकाने और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों (SC/ST एक्ट) का प्रयोग करने का आरोप है। मनोज यादव बाराबंकी के भगोलापुरवा (थाना सफदरगंज) के ही रहने वाले हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाने के बाद ही यह कानूनी कदम उठाया गया है।
ये भी पढे़ं: Yogi Govt 10th Budget: युवाओं को मिलेंगे फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन, लड़कियों को स्कूटी, किसानों को क्या मिला?
सपा का पलटवार: 'आवाज दबाने की कोशिश'
समाजवादी पार्टी ने अपने प्रवक्ता की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मनोज यादव टीवी डिबेट्स में मजबूती से पक्ष रखते हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सपा नेताओं ने इसे विपक्ष की आवाज को कुचलने वाली कार्रवाई करार दिया है। पार्टी अब इस मामले को कानूनी और राजनीतिक, दोनों स्तरों पर लड़ने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications