कौन हैं ऋचा राजपूत जिनको लेकर हो रहा विवाद, अभद्र टिप्पणी को लेकर छिड़ा घमासान
भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत विवादों में घिर गई हैं। ऋचा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा को लेकर एफईआईर दर्ज की गई है।

Richa Rajput: भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने सपा के ट्विटर हैंडल पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद उनके खिलाफ सपा की ओर से केस दर्ज कराया गया है। ऋचा राजपूत की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। तमाम भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी तस्वीर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर है। वह ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहती हैं। ऋचा मूल रूप से कानपुर की रहने वाली हैं। वह भाजपा की प्रवक्ता और यूथ विंग की सोशल मीडिया इंचार्ज भी हैं।
इसे भी पढे़ं- 'मछली खाओ इनाम पाओ': शख्स ने मात्र 15 मिनट में खा डालीं 75 मछलियां, हैरान रह गए लोग
ऋचा के खिलाफ केस दर्ज
उत्तर प्रदेश भाजपा युवा विंग की नेता और सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत के खिलाफ सपा नेता नरेश उत्तम ने केस दर्ज कराया है। यूपी सपा चीफ नरेश उत्तम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि रिचा राजपूत ने सपा सांसद और पार्टी के चीफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है और उनके खिलाफ गलत टिप्पणी की है। ऋचा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। सपा नेता ने ऋचा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जो उन्होंने डिंपल यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
सपा ने ऋचा के आपत्तिजनक ट्वीट को किया शेयर
इससे पहले समाजवादी पार्टी की ओर से भी ट्वीट करके ऋचा के आपत्तिजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था। सपा ने ट्वीट करके लिखा, भारतीय जनता पार्टी अपनी युवा नेता से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पत्नी और बेटी पर अभद्र टिप्पणियां करवा रही है। अभद्रता का परिचय देने वाली नेता पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इनपर कार्रवाई कब होगी। वहीं इस मामले में लखनऊ के कमिश्नर ने कहा कि सपा नेता ने रिचा राजपूत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हम मामले की जांच करेंगे। यह सरकार की प्राथमिकता है कि इस तरह के मामलों को प्राथमिकता के साथ देखा जाए। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऋचा ने भी पहले दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल ऋचा राजपूत ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनको और उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्हें धमकी दी जा रही है, रेप की धमकी दी जा रही है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि सपा के ट्विटर हैंडल से लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अपनी शिकायत में कहा था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और नरेश उत्तम सपा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।
ऋचा ने दी सफाई
शिकायत दर्ज कराने के बाद ऋचा ने कहा कि मैंने वही किया जिसे क्रिया की प्रतिक्रिया कहते हैं। हर महिला का सम्मान होना चाहिए, फिर वह गांव में ही रहने वाली क्यों ना हो। डिंपल यादव पूर्व सीएम की पत्नी हैं, इसलिए सिर्फ उन्हें सम्मान मिले और बाकी को ना मिले ऐसा नहीं होगा। मनीष जगन पर पहले ही चार एफआईआर दर्ज है, उनके बारे में सबको पता है। ये लगातार अपने ऑफिशियल हैंडल से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वह एक साल से अधिक समय से कर रहे हैं। मैंने अभद्र टिप्पणी की शुरुआत नहीं की। आजम खान, गायत्री प्रजापति जैसे नेता इनकी पार्टी में हैं, ये लोग तो यह भी बताते हैं कि महिला ने अंदर कपड़े क्या पहने हैं।
मनीष अग्रवाल गिरफ्तार
ऋचा का कहना है कि मनीष अग्रवाल से मेरी बहस 30 दिसंबर को हुई थी। लेकिन वह कई साल पहले से महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते आ रहे हैं। लेकिन उनके खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। गौर करने वाली बात मनीष अग्रवाल के खिलाफ एफईआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। मनीष अग्रवाल से मिलने के लिए अखिलेश यादव जेल भी गए थे। मनीष की गिरफ्तारी के बाद ऋचा राजपूत को गिरफ्तार किए जाने की मांग उठ रही है।












Click it and Unblock the Notifications