'मछली खाओ इनाम पाओ': 15 मिनट में 75 मछलियां खा गया शख्स, देखने वाले भी रह गए हैरान

मछली खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता में एक शख्स ने सिर्फ 15 मिनट में 75 मछलियां खा लीं। प्रतियोगिता में विजयी रहे मदन सुर्खियों में छा गए हैं।

Bihar man eat 75 fishes in just 15 minutes

Bihar man eat 75 fishes: खाने की एक से बढ़कर एक प्रतियोगिताएं रखी जाती हैं, जिनमें एक टारगेट दिया जाता है। जिसे हासिल करने पर अच्छी-खासी ईनाम की रकम भी मिलती है। इसी तरह की एक प्रतियोगिता बिहार में भी रखी गई, जिसका नाम था मछली खाओ-इनाम पाओ प्रतियोगिता। इसमें राज्यभर के कई लोगों ने हिस्सा लिया। लेकिन मदन नाम के एक शख्स ने सिर्फ 15 मिनट में 75 पीस मछली खाकर इनाम की राशि अपने नाम की। इतनी सारी मछली खाकर मदन सुर्खियों में छा गए हैं।

15 मिनट में खाई 75 मछलियां

15 मिनट में खाई 75 मछलियां

बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ ने ये मछली खाओ-इनाम पाओ प्रतियोगिता रखी। इसका आयोजन संघ सभागार मीन भवन में हुआ। राज्यभर के कई लोगों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें मछली व्यवसाय करने वाले मदन कुमार 15 मिनट में 75 मछली खाकर विजेता बने।

75 पीस मछलियां खाने पर मिला इनाम

75 पीस मछलियां खाने पर मिला इनाम

मदन को इतने कम समय में 75 पीस मछलियां खाने पर बतौर पुरस्कार 10 हजार रुपये दिए गए। इसी के साथ मदन पहले विजेता बने। 73 पीस खाकर पारस कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें 5000 रुपये की राशि दी गई।

बाकी विजेताओं ने भी बनाया रिकॉर्ड

बाकी विजेताओं ने भी बनाया रिकॉर्ड

इसके साथ ही तीसरे विजेता बने राज सहनी और जय कुमार ने 60-60 पीस मछलियां खाई। उन्हें इनाम में 2500-2500 रुपये दिए गए। तीनों विजेताओं को नगदी के साथ ट्रॉफी भी दी गई। अब ये प्रतियोगिता काफी चर्चा में बनी हुई है। Bihar Warta नाम के यूट्यूब पेज पर विजेताओं का वीडियो शेयर किया गया है।

क्यों रखी गई थी प्रतियोगिता?

क्यों रखी गई थी प्रतियोगिता?

संघ के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि इस मछली खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में मछली पालन और मछली खाने के प्रति जागरूकता पैदा करना है। बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां लाखों लोग कृषि और मछली पालन से ही अपनी जीविका चलाते हैं।

Recommended Video

    Ayodha में बना Food Plaza, एक ही जगह बनी 32 खाने की दुकानें | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+