Ed Action: जानें कौन हैं लालू के समधी जितेंद्र यादव? जिनके घर पर चल रही ED की छापेमारी
Jitendra Yadav: राजद सुप्रीम लालू यादव के समधी और सपा नेता जितेंद्र यादव के घर ईडी की छापेमारी चल रही है। जितेंद्र यादव उत्तर प्रदेश में अच्छी पैठ रखते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कौन हैं लालू के समधी जितेंद्र यादव...

Lalu Samdhi Jitendra Yadav: लालू यादव के बाद अब उनके समधी और सपा नेता जितेंद्र यादव पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने शिकंजा कसा है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र यादव के गाजियाबाद के राजनगर स्थित आवास R 15/15 पर ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम सुबह 8 बजे से जितेंद्र यादव(Jitendra Yadav) के आवास पर डेरा डाले हुए है। टीम अभी अंदर कार्रवाई कर रही है। सभी के मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए गए हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। आइए जानते हैं लालू के समधी जितेंद्र यादव कौन हैं...
जितेंद्र यादव(Jitendra Yadav) समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी हैं और राजद सुप्रीमो लालू यादव के समधी हैं। लालू की चौथे नंबर की बेटी रागिनी से उनके बेटे राहुल की शादी हुई है। राहुल यादव साल 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं पाए। चुनाव आयोग को दिये हलफनामे के मुताबकि रागिनी यादव के पति राहुल के पास करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बता दें रागिनी लालू की वही बेटी हैं जो इंजीनियरिंग करने के दौरान काफी चर्चा में आ गई थीं। दरअसल 2006 में वह दशम फॉल में अपने कॉलेज के दोस्त के साथ घूमने गई थीं। इस दौरान हादसा हो गया था और दोस्त अभिषेक मिश्रा की डूबने से मौत हो गई थी।
लालू यादव के करीबियों पर ईडी की छापेमारी जारी
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू के परिवार वालों के दिल्ली और बिहार स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें लालू की तीन बेटियों और राजद नेताओं का परिसर भी शामिल है। बताया गया है कि ईडी ने यह कार्रवाई जमीन के बदले नौकरी(Land For Job Scam) करने के मामले में की है।
गौरतलब है कि मंगलवार को सीबीआई की एक टीम ने नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी। सीबीआई की टीम ने लालू यादव से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। टीम ने लंच से दो घंटे पहले और उसके बाद करीब तीन घंटे तक राजद सुप्रीमो से सवाल पूछे। वहीं, इसी मामले में सोमवार को लालू की पत्नी राबड़ी देवी से उनके पटना स्थित आवास पर पूछताछ हुई।
यह भी पढ़ें-- Punjab Budget 2023: पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात, कृषि और रोजगार के लिए एलान, शिक्षा बजट 12 फीसदी बढ़ाया
क्या है नौकरी के लिए जमीन घोटाला?
Land For Job Scam: 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू जब रेल मंत्री थे तब रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ था। कहा जा रहा है कि नौकरी दिलाने के बजाय आवेदकों से जमीन और प्लॉट ले लिए गए।सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ केस दर्ज किया था. आरोप है कि जो जमीनें ली गईं, वे भी राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर ली गईं।












Click it and Unblock the Notifications