Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Punjab Budget 2023: पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात, कृषि और रोजगार के लिए ऐलान, शिक्षा बजट 12 फीसदी बढ़ाया

Punjab Budget 2023: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में 2023-24 के लिए 1.96 लाख करोड़ रुपये का राज्य का बजट पेश किया। जिसमें कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।

Punjab Budget 2023

Punjab Budget 2023: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने साल 2023-24 के लिए राज्य का 1,96,462 करोड़ रुपये का बजट पेश कर दिया है। इस बार के बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों का खासा ध्यान रखा गया है। शिक्षा बजट जहां 12 फीसदी बढ़ाया गया है वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार ने अच्छा बजट दिया है। कृषि के क्षेत्र में पराली प्रबंधन के लिए सरकार ने फंड की घोषणा की है। इसके अलावा रोजगार के लिए भी फंड जारी किया गया है।

Punjab Budget 2023: रोजगार सृजन के लिए 231 करोड़ रुपये
पंजाब सरकार के बजट में रोजगार सृजन एवं कौशल विकास हेतु 231 करोड़ रुपये की व्यवस्था है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 36 फीसदी ज्यादा है।

Punjab Budget 2023: स्वास्थ्य के लिए 4,781 करोड़ रुपये का बजट
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए 4,781 करोड़ रुपये का बजटीय परिव्यय प्रस्तावित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11% अधिक है।

कर्ज से मुक्ति के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम
कर्ज से मुक्ति के लिए राज्य सरकार ने 2022-23 में डूबते हुए समेकित कोष में 3,000 करोड़ रुपये जोड़े।

मुफ्त बिजली के लिए बजट में 9,331 करोड़ रुपये
पंजाब सरकार ने राज् में मुफ्त बिजली के लिए बजट में 9,331 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके तहत 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।

विश्वविद्यालयों को सहायता प्रदान करने के लिए 990 करोड़ रुपये
पंजाब सरकार के बजट में विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों को सहायता प्रदान करने के लिए 990 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय का प्रस्ताव किया गया है।

स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए 17,072 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
पंजाब सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए 17,072 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है।

कृषि के लिए 13,888 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,888 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही नई कृषि नीति लाएगी जिसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु 1,015 करोड़ रुपये
पंजाब सरकार के बजट में वित्तीय वर्ष 2023-24 में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु 1,015 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित

Punjab Budget 2023: जल्द ही एक नई कृषि नीति
पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा की पंजाब सरकार जल्द ही एक नई कृषि नीति लेकर आएगी जिसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है।

Punjab Budget 2023: पिछली सरकार के कर्ज का भुगतान
पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 15,946 करोड़ रुपये मूलधन और 20,100 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में राज्य में पिछली सरकारों द्वारा लिए गए कर्ज का भुगतान किया।

तकनीकी शिक्षा संस्थानों के सुधार हेतु 615 करोड़ रुपये की व्यवस्था
तकनीकी शिक्षा संस्थानों के सुधार हेतु 615 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है।

Punjab Budget 2023: पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपये का बजट
सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रखे। वित्तमंत्री चीमा ने ऐलान किया कि सरकार फसल बीमा शुरू करेगी।

4.98% रहा राजकोषीय घाटा
पंजाब सरकार का पिछले वित्त वर्ष में प्रभावी राजस्व घाटा और राजकोषीय घाटा (Punjab Fiscal Deficit) क्रमशः 3.32 फीसदी और 4.98 फीसदी रहा।

Punjab Budget 2023: सरकार किसानों को फसल बीमा भी देगी
पंजाब सरकार किसानों को फसल बीमा भी देगी और सीएम भगवंत मान जल्द ही इस संबंध में घोषणा करेंगे।

कर्ज चुकाने के लिए सहकारी कृषि बैंक को 885 करोड़ रुपये
पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक को अपना कर्ज चुकाने के लिए 885 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+