कौन हैं अनुपमा जायसवाल? अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय झुलसीं BJP MLA

Who is Anupama Jaiswal? बहराइच में एक राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान अप्रत्याशित हादसा हो गया, जब भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल पुतला जलाते हुए आग की चपेट में आ गईं। बहराइच में जिलाधिकारी आवास के सामने भाजपा कार्यकर्ता विपक्षी दलों द्वारा नारी वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ अपना आक्रोश जता रहे थे तभी ये हादसा हुआ।

दरअसल, बहराइच में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पुतला प्रदर्शन के दौरान जलाया जा रहा था, अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और पास खड़ी विधायक जायसवाल के चेहरे तक पहुंच गईं। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Who is Anupama Jaiswal

पुतला जलाते हुए अनुपमा जायसवाल का झुलसा चेहरा

वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए विधायक अनुपमा जायसवाल को आग से बचाया और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि भाजपा विधायक अनुपमा इस हादसे में बची हैं। जरा भी आग बढ़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Who is Anupama Jaiswal

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और घायल विधायक का हालचाल लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी अस्पताल में मौजूद रहे।

कौन हैं भाजपा विधायक अनुपमा जयसवाल?

अनुपमा जायसवाल उत्तर प्रदेश की एक सक्रिय भाजपा नेता हैं और बहराइच जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक (MLA) हैं। वह राज्य की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं और पहले उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुकी हैं।

यूपी में संभाल चुकी है शिक्षा विभाग

अनुपमा जायसवाल खासतौर पर महिला कल्याण और बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए जानी जाती हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार में उन्होंने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार जैसे विभागों की जिम्मेदारी निभाई थी।

राजनीतिक रूप से वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मजबूत महिला नेताओं में गिनी जाती हैं और अपने क्षेत्र में संगठनात्मक पकड़ के लिए जानी जाती हैं। बहराइच में उनका अच्छा जनाधार माना जाता है, खासकर ग्रामीण और महिला मतदाताओं के बीच उनकी अच्‍छी पकड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+