Neeraj Sharma: तांत्रिक के कहने पर आयुषी ने कराई मां की हत्या? वकील ने आरोपी बलराम के बारे में बताई बड़ी बात

Neeraj Sharma : जयपुर में 23 साल की आयुषी ने अपनी सगी मां नीरज शर्मा को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसे अनुकंपा वाली नौकरी और प्रापर्टी चाहिए थी, इस खबर ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है, लोगों के मन में सवाल है कि क्या किसी लड़की के मन में अपनी सगी मां के लिए इतनी नफरत हो सकती है कि वो उसे खत्म करने के बारे सोचे? उसके नाम की सुपारी दे।'

फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने इस केस में एक नई बात सामने आई है, पुलिसिया जांच में कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जो कि ये इशारा कर रहे हैं कि आयुषी तंत्र-मंत्र और जादू-टोने पर भी भरोसा रखती है।

Neeraj Sharma

पुलिस के मिले वीडियो में नीरज शर्मा के घर की सीढ़ियों पर सिंदूर, नारियल, चुनरी, कुमकुम, दीए, गोबर की कंडिया जैसी चीजें दिखाई दी है, जिसके बाद पुलिस को शक है कि आयुषी किसी तांत्रिक या तंत्र-मंत्र करने वाले के संपर्क में थी? या कहीं उसने अपनी मां का कत्ल किसी वशीकरण में या तांत्रिक के कहने पर तो नहीं किया है?

आयुषी अपने चचेर भाई बलराम के साथ रह रही थी

स्थानीय लोगों की पूछताछ से पता चला है कि आयुषी बहुत ज्यादा धार्मिक है और उसके घर में अक्सर पूजा पाठ होता था और धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले लोग आते-जाते थे। मां से झगड़ा होने के बाद वो जब अलग घर में रह रही थी तो भी उसका पूजा-पाठ चालू था, जिसमें वो मोहल्ले के लोगों को आमंत्रित भी करती थी। मालूम हो कि आयुषी अपने चचेर भाई बलराम के साथ पिछले एक साल से अलग घर में रह रही थी, पुलिस को शक है कि ये दोनों किसी तांत्रिक के संपर्क में थे?

Neeraj Sharma

'बलराम की हर बात मानती थी आयुषी', वकील चंद्र प्रकाश ने कहा

राजस्थान पत्रिका के मुताबिक परिवार की ओर से वकील चंद्र प्रकाश ने कहा कि 'फैमिली का कहना है कि बलराम पढ़ाई में कमजोर और बेरोजगार था। आयुषी के पापा विजय वशिष्ठ चाहते थे कि वो लॉ करे , पढ़-लिखकर अपने पैर पर खड़े हो जाए लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी, उसकी नजर केवल 14 करोड़ की संपत्ति पर कब्जे की थी और इसलिए उसने आयुषी को भड़काया है। हमारी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द उसे अरेस्ट करे, हो सकता है कि इन लोगों ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया हो।'

Neeraj Sharma

मां की नौकरी और 14 करोड़ की संपत्ति पर थी आयुषी की नजर

अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक आयुषी ने नफरत में आकर जॉब और प्रापर्टी के लिए 7 लाख की सुपारी देकर मां को मरवा दिया। इस साजिश में उसके साथ उसका चचेरा भाई बलराम भी शामिल था। आयुषी की नजर मां की नौकरी और 14 करोड़ की संपत्ति पर थी, उसे अपनी मां इसलिए खटकती थी क्योंकि उसे लगता था कि उसकी मां उससे ज्यादा उसके छोटे भाई ( दिव्यांग) को प्यार करती है। मुख्य आरोपी रवि उर्फ बलराम अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

मोबाइल-लैपटॉप की होगी फॉरेंसिक जांच

पुलिस ने उसके मोबाइल-लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। तो वहीं आपको बता दें कि आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने उस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 'आयुषी ने अपने पिता विजय वशिष्ठ का भी कत्ल किया है, उन्होंने आज तक से बात करते हुए कहा है कि 'आयुषी के पिता यानी मेरे जीजाजी विजय की मौत भी नार्मल नहीं थी, मुझे पूरा भरोसा है कि आयुषी ने उन्हें मारा है।'

'आयुषी ने अपने पिता की भी हत्या की', मामा का आरोप

उन्होंने कहा कि 'विजय जीजाजी हाईकोर्ट में कोर्ट मास्टर थे, अप्रैल 2025 में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद आयुषी ने अपनी मां से कहा था कि इन्हें वो किसी और अस्पताल में दिखाएगी और ऐसा कहकर वो अपने पापा को अपने चचेरे भाई बलराम के साथ लेकर जयपुर से चली गई, वो तीन महीने कहां रहे, किसी को नहीं पता, जब मां ने उस पर दवाब डाला था तो उसने कहा कि वो दिल्ली के निम्स अस्पताल में एडमिट हैं लेकिन वो निम्स में नहीं निविक में भर्ती थे, जहां से एक दिन घर पर फोन आया कि विजय वशिष्ठ आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है।'

विजय वशिष्ठ के मौत की भी होगी जांच

घरवाले वहां जब पहुंचे तो डॉक्टरों ने कहा कि इन्हें घर ले जाइए, 90 प्रतिशत इनका अंग काम नहीं कर रहा है और फिर हम उन्हें घर लेकर आ गए और कुछ दिन बाद वो चल बसे और इसके बाद जब अनुकंपा की नौकरी की बात आई तो आयुषी खुद की तैयारी करने लगी लेकिन जब उसकी मां को लिपिक नौकरी मिली तो उसका गुस्सा चरम पर पहुंच गया।' फिलहाल पुलिस मामा के आरोपों के बाद विजय वशिष्ठ की मौत के बारे में भी जांच करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+