US Iran Conflict: अमेरिका ने ईरान के 12 ठिकानों पर बरसाए बम, तेहरान ने पूरी तरह से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। अमेरिका ने शनिवार को ईरान के खिलाफ इस हफ्ते का तीसरा सबसे बड़ा एयर स्ट्राइक किया। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने ईरान के बहरीन बेस से मिसाइलें दागी और 12 ठिकाने धव्सत कर दिए।

इस हमले में चाबहार, बुशहर, बंदर अब्बास और सिरिक में फिर से कई धमाके हुए हैं। हवाई हमला ऐसे समय हुआ जब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक साइप्रस कंटेनर जहाज पर हमला करने का आरोप लगा है।

us-iran-conflict-america-missile-attack-

गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए ईरान को अमेरिका ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम खत्म होने के बाद कुछ ही धंटे बाद अमेरिका ने ईरान पर जबरदस्त अटैक किया है। इस हमले के बाद ईरान ने रविवार, 12 जुलाई को दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से बदं कर दिया है। ईरान ने कहा कि जब तक इस क्षेत्र में अमेरिका का हस्तक्षेप जारी रहेगा होर्मुज से एक भी जहाज बिना अनुमति नहीं जाने देंग।

साइप्रस कंटेनर जहाज पर हमले के बाद अमेरिका की कार्रवाई

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, शनिवार, 12 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे ईरान के कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक शुरू किए गए। CENTCOM के अनुसार, इससे पहले ही ईरान के IRGC ने साइप्रस-फल्ैग वाले कंटेनर जहाज M/V GFS Galaxy को निशाना बनाया।

हमले के बाद जहाज में आग लग गई और इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा। इस दौरान चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया। अमेरिका का आरोप है कि ईरान इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय समझौतों का पालन नहीं किया था, लेकिन उसने एक बार फिर कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाकर होर्मुज में तनाव बढ़ाने का रास्ता चुना।

ट्रंप के सख्त आदेश के बाद हुआ ऑपरेशन

अमेरिकी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि ईरान पर यह ऑपरेशन प्रेसिडेंट ट्रंप के इशारे पर किया गया। अमेरिका का कहना है कि यह हमला ईरान के उस शक्ति को कमजोर करने के के लिए किया गया है जिसके जरिए अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले नागरिक जहाजों पर हमले करता है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरान ने गलत फैसला लिया, अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।"

फिर से बंद हुआ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने दी सख्त चेतावनी

बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया IRIB के अनुसार, IRGC नेवी ने कहा है कि जब तक अमेरिका इस क्षेत्र में अपना हस्तक्षेप बंद नहीं करता, तब तक किसी भी जहाज को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग माना जाता है, क्योंकि भारत सहित दुनिया के एक बड़े हिस्से तक कच्चा तेल और LNG की पहुंच इसी मार्ग से होकर गुजरता है। ऐसे में इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि अगर ईरान एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करता है तो दुनिया में तेल की कीमतों में भारी उछाल आएगा। ऐसे में मिडिल ईस्ट की यह ताजा स्थिति पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

US Iran Ceasefire समझौते पर फिर उठे सवाल

अमेरिका द्वारा लगातार ईरान के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच हुई सीजफायर समझौते पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उन्होंने ओमान के विदेश मंत्री से मुलाकात कर जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की है।

साथ ही उन्होंने अमेरिका पर अंतरिम संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने ईरानी कच्चे तेल की बिक्री से जुड़ी सभी रियायतें खत्म करके इस समझौते के खिलाफ कदम उठाया है।

वहीं दूसरी ओर अमेरिका कह रहा है कि जिस तरह से ईरान की ओर से समुद्री मार्ग में लगातार व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है, यह हमला उसी का जवाब है। ऐसे में आने वाले दिनों में मध्य एशिया में जारी यह टकराव किस दिशा में जाएगा, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+