ICC T20 Rankings: भारत का 1,605 दिनों का राज खत्म! टी-20 में छिना नंबर-1 का ताज, इंग्लैंड बना नया बादशाह

ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम से जिस दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, मैदान पर उसका बिल्कुल उलटा देखने को मिला। मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को पहले आयरलैंड ने 2-0 से चौंकाया और फिर इंग्लैंड ने 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस शर्मनाक प्रदर्शन का बड़ा नुकसान भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में भुगतना पड़ा है।

भारतीय टीम की बादशाहत खत्म (ICC T20 Rankings)

पिछले चार साल यानी 1,605 दिन से टी20 क्रिकेट के सिंहासन पर राज कर रही टीम इंडिया की बादशाहत खत्म हो गई है। भारत को पछाड़कर अब इंग्लैंड दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बन गया है, जिसने फैंस को बड़ा झटका दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की टी-20 रैंकिंग में इसे बड़ा उलटफेर माना जा सकता है। भारतीय टीम का पिछले 1,605 दिनों से चला आ रहा दबदबा आखिरकार खत्म हो गया है।

ICC T20 Rankings 1

इंग्लैंड ने टॉप पर जमाया कब्जा

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 0-4 से मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया ने अपनी नंबर-1 की कुर्सी गंवा दी है। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड अब दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम बन गया है। आईसीसी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड और भारत दोनों के ही इस समय समान 268 रेटिंग पॉइंट्स हैं। हालांकि, दशमलव अंकों (डेसिमल पॉइंट्स) की सूक्ष्म गणना में आगे होने के कारण इंग्लैंड को टॉप जगह हासिल हुआ है।

भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम पहले स्थान पर थी, जबकि इंग्लैंड दूसरे नंबर पर काबिज था। हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने न सिर्फ सीरीज जीती, बल्कि भारत के खिलाफ क्रिकेट इतिहास में अपनी पहली द्विपक्षीय क्लीन स्वीप भी दर्ज की। भारतीय टीम की रैंकिंग में इस गिरावट की मुख्य वजह पिछले कुछ समय में मिला खराब फॉर्म है।

मौजूदा टी-20 विश्व चैंपियन भारत को लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड से पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद इंग्लैंड के हाथों मिली 4-0 की हार ने टीम के रेटिंग पॉइंट्स को काफी नुकसान पहुंचाया, जिससे आईसीसी रैंकिंग के इतिहास का सबसे लंबा सफर थम गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+