'अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद ने रखवाया है बम' धमकी भरी Call के बाद मुंबई Taj Hotel में मचा हड़कंप,तलाशी में जुटी टीम

Mumbai Taj Hotel bomb threat: मुंबई के प्रसिद्ध ताज होटल को रविवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद दहशत फैल गई। धमकी मिलते ही सुरक्षा एंजेसियों सक्रिय हो गई और होटल के कोने-कोने में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा एजेंसियों के तलाशी अभियान के बाद मुंबई पुलिस ने इस बम की धमकी को झूठा बताया। इसके साथ ही होटल में बम की धमकी भरी कॉल करने वाले कॉलर का पता लगाने में पुलिस जुट चुकी है।

मुंबई पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह नवी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार की रता करीब स 12 बजकर 13 मिनट पर फोन कॉल आई जिसमें कॉल करने वाले दावा किया कि अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने ताज होटल के अंदर बम रखा है।

Mumbai Taj Hotel bomb threat

कॉलर के इस हैरान कर देने वाले दावे के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गई और होटल में पहुंच कर तुरंत कार्रवाई की। मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीमें होटल पहुंचीं और मेहमानों, कर्मचारियों और आसपास के इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिसर की गहन तलाशी ली।

'ताज होटल में दाऊद ने बम रखवाया है', धमकी निकली झूठी

पुलिस ने बताया पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने वाले ने दावा किया कि ताज होटल में दाऊद ने बम लगाया हे। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच और बम डिटेक्‍शन एंड डिस्‍पोजल सस्क्वाड और सुरक्षा कर्मियों ने पूरे होटल में बड़ी ही सावधानी और बरीकी से तलाशी की। जिसमें होटल के अंदर कोई भी संदिग्ध वस्‍तु या विस्‍फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके आधार पर इस मुंबई पुलिस ने फोन पर मिली धमकी को पूरी तरह से झूठा बताया।

पुलिस को कहां से आया था कॉल?

पुलिस के अनुसार बम की धमकी भरा ये फोन नवी मुंबई के तुर्भें इलाके से आया था, पुलिस फोन करने वाले शख्‍स का पता लगाने में जुट चुकी है।

बम को धमकी मिलते ही याद आया 2008 का आतंकी हमला

गौरतलब है ये मुंबई का वो ही ताज होटल है जहां पर 2008 में हुए आतंकी हमले ने दिल दहला दिया था। 26 से 29 नवंबर के बीच मुंबई में पूरे 60 घंटे तक आतंकियों का ये खूनी खेल चला। जिसमें ताज होटल में आतंकियों ने घुस कर पर्यटकों को बंधक बना लिया था। इसके अलावा ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिलन, लियोपेस्‍ट कैफे आतंकी हमले हुए थे। जिसमें 166 बेकसूर नागरिकों और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। कुल 175 लोगों की मौत हुई थी जिसमें 9 आतंकी हमलावर भी शामिल थे। इसके अलावा लगभग 300 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+