कौन हैं Ajay Rai, जिन्होंने राफेल को बताया Toy Plane? क्यों कहा-नींबू-मिर्च लटकी हुई है ?
Ajay Rai: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एक बार फिर से अपने एक विवादित बयान के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने एक 'Toy Plane' मीडिया में दिखाया, जिसमें राफेल लिखा हुआ था और उसमें उसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई थी।
इसके बाद उन्होंने कहा कि 'देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं और लोग इससे पीड़ित हैं। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे नौजवानों की जान चली गई लेकिन, यह सरकार जो बहुत बातें करती है, कहती है कि हम आतंकवादियों को कुचल देंगे लेकिन बताएं वो कब ऐसा करेंगे।'

'राफेल लेकर आए, लेकिन वे अपने हैंगर में मिर्च और नींबू लटकाए हुए हैं। वे आतंकवादियों, उनके समर्थकों और उनके समर्थकों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे? क्या रक्षामंत्री इसका जवाब देंगे,वो नींबू-मिर्च लटकाकर क्या देखने के लिए राफेल को लाएं हैं।'
अजय राय की बात पर भड़की भाजपा (Ajay Rai)
अजय राय की इस हरकत पर भाजपा बुरी तरह से भड़क गई है, उसने कांग्रेस की आलोचना करते हुए अजय राय को खूब खरी-खरी सुनाई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'राफेल के ''Toy Plane' के साथ कांग्रेस पार्टी भारत के सशस्त्र बलों के मनोबल के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह राहुल गांधी के इशारे पर किया जा रहा है। '
पाकिस्तान को कहना भाईजान, कांग्रेस की बन चुकी है पहचान
'अजय राय राहुल गांधी के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी कहते हैं कि वे देश और सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं। जैसे ही वे सर्वदलीय बैठक से बाहर आते हैं, 'राष्ट्र नीति' पर 'वोट बैंक नीति' को प्राथमिकता देते हुए, उन्होंने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी, सशस्त्र बलों के मनोबल पर लगातार हमला क्यों किया जा रहा है?'
'पाकिस्तान और कांग्रेस के दो हिस्से और बोले एक ही जुबान'
'कांग्रेस पार्टी कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि पाकिस्तान को कहना भाईजान, सेना का करना अपमान, ये कांग्रेस की बन चुकी है पहचान, पाकिस्तान और कांग्रेस के दो हिस्से और बोले एक ही जुबान।'
कौन हैं अजय राय? (Ajay Rai)
- 7 अक्टूबर 1969 को जन्मे अजय राय साल 2012 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं।
- वे उत्तर प्रदेश से पांच बार विधायक रह चुके हैं।
- वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के 10वें अध्यक्ष हैं।
- खास बात ये है कि आज भाजपा के खिलाफ जहर उगलने वाले अजय राय ने अपना सफर भाजपा के youth wing से प्रारंभ किया था।
- साल 2014-2019 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे, उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications