Salman Khan तो सच में देसी है! कुश्ती के 'सुल्तान’ ने खोला 'सिंकदर' का दूध वाला किस्सा, Exclusive
Sangram Singh on Salman Khan (Exclusive): बॉलीवुड के 'सिंकदर' सलमान खान के बारे में मशहूर सिंगर मीका सिंह ने कुछ ऐसा कहा है,जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। दरअसल एक पॉडकास्ट में मीका सिंह ने कहा कि 'वो और सलमान कभी-कभी साथ बैठते हैं और दो -चार पैग पीने के बाद ही वो बदल जाते हैं और ऐसे बर्ताव करने लगते हैं जैसे कि वो उनके बड़े भाई हैं।'
मीका ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'मैं सलमान भाई का फैन हूं, मुझे जब भी मौका मिलता है, हम साथ बैठते हैं लेकिन यकीन मानिए कि दो-चार पैग के बाद सलमान का बर्ताव जरूर बदलता है लेकिन मैं अपना दायरा नहीं भूलता हूं, अगर ये बात आपके जेहन में रहेगी ना तो सच मानो आप कभी भी 'सल्लू भाई' से मार नहीं खाओगे।'

जहां मीका सिंह ने सलमान खान के बारे में ये बातें कहीं, वहीं दूसरी ओर कुछ वक्त पहले बिगबॉस फेम, एक्टर और रेसलर संग्राम सिंह ने वनइंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में सलमान खान को प्योर देसी इंसान कहा था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान एक किस्सा शेयर किया था।
'वो भी देसी आदमी हैं और हम भी देसी आदमी हैं'
जिसमें उन्होंने कहा था कि 'सलमान खान से मेरी अक्सर बातें होती हैं, एक बार मैं उनके जन्मदिन पर गया था तो मैंने उन्हें च्यवनप्राश गिफ्ट किया, वहां सब पी रहे थे और मैं दूध पी रहा था, वो हंस रहे थे, क्या ही कहूं, वो भी देसी आदमी हैं और हम भी देसी आदमी हैं।'
संग्राम सिंह ने ये बात 'बिग बॉस' से जुड़े एक सवाल पर कही
आपको बता दें कि कुश्ती की दुनिया के रियल ' सुल्तान ' यानी कि संग्राम सिंह ने ये बात 'बिग बॉस' से जुड़े एक सवाल पर कही थी, मालूम हो कि सलमान खान लंबे वक्त से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और वो पर्दे के 'सुल्तान' कहलाते हैं।
'रूमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित थे संग्राम सिंह'
गौरतलब है कि 21 जुलाई 1985 को हरियाणा के रोहतक में जन्मे संग्राम सिंह फिटनेस आईकॉन के रूप में जाने जाते हैं। अपने जीवन के प्रारंभ में वो रूमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित थे, तब कोई नहीं जानता था कि ये अपनी इच्छा शक्ति से वो एक दिन लोगों के लिए आदर्श बन जाएंगे।आठ साल तक व्हीलचेयर पर रहने वाले संग्राम सिंह ने कुश्ती को एक नया आयाम दिया है।
संग्राम सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीते हैं
एक मोटिवेशनल स्पीकर, अभिनेता और समाजसेवी के रूप में संग्राम सिंह ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। भारतीय रेलवे से रेसलिंग करियर की शुरुआत करने वाले संग्राम सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीते हैं।
कुछ प्रमुख उपलब्धियां
- 2012 में कॉमनवेल्थ वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- वर्ल्ड बेस्ट प्रोफेशनल रेसलर का खिताब जीता
- WWE और अन्य अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संगठनों में हिस्सा लिया।
अभिनय और टीवी करियर
- 2011 में रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' में नजर आए।
- 2013 में वह 'बिग बॉस सीजन 7' का हिस्सा बने।
- एक बायोपिक में खुद की भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications