यूपी बोर्ड में नकल से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, गुप्त रहेगी पहचान
यह वाट्सऐप नंबर 9454457241 है, जिस पर नकल से जुड़ी शिकायत की जा सकेगी। इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक लैंडलाइन नंबर भी जारी किया है, जो 0522-2236760 है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में नकल किए जाने की घटनाओं के बाद यूपी सरकार ने अब एक वाट्सऐप नंबर भी जारी कर दिया गया है, जिस पर नकल से जुड़ी घटनाओं की जानकारी दी जा सकेगी। यह वाट्सऐप नंबर 9454457241 है, जिस पर नकल से जुड़ी शिकायत की जा सकेगी। इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक लैंडलाइन नंबर भी जारी किया है, जो 0522-2236760 है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में नकल होने की खबरें सामने आ रही थीं, जिसकी वजह से यूपी सरकार चिंता में पड़ गई थी। आपको बता दें कि भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार अभियान में यूपी में होने वाली परीक्षाओं में हो रही नकल को भी एक मुद्दा बनाकर उठाया गया था, इसलिए भी नकल यूपी में भाजपा की सरकार के लिए दिक्कत का सबब बन सकती है। गोंडा में हुई रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि परीक्षाओं में नकल होना सही नहीं है, इसकी वजह से आने वाली पीढ़ी का शिक्षा पर बहुत ही बुरा असर पड़ेगा। ये भी पढ़ें- योगी को खुश करने के लिए अधिकारियों ने निकाला तोड़
इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर परीक्षा में हो रही नकल से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी जा सकती हैं। प्रशासन ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि नकल की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
इसी महीने मथुरा में कुछ परीक्षा केंद्रों पर देखा गया था कि कुछ छात्र नकल कर रहे थे और बाहर से उन्हें मदद भी मुहैया कराई जा रही थी। इसके तहत 70 छात्र और अध्यापकों को पकड़ा भी जा चुका है। ऐसी बहुत सी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिसमें छात्रों के दोस्त और उसके परिवार के लोग दीवारों पर चढ़कर परीक्षा केंद्रों की खिड़कियों से नकल की पर्ची छात्रों तक पहुंचा रहे थे।
-
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 5 दिन बारिश का IMD Alert! UP-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि? 24 घंटे कहां तूफान? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications