ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियन छात्रों की पिटाई के मामले में 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार

दरअसल, 12वीं के छात्र मनीष खारी के मर्डर केस में नाइजीरियन छात्रों का नाम आने से लोगों में आक्रोश भर गया। इसके बाद उन्होंने नाइजीरियन छात्रों पर हमला शुरू कर दिया।

ग्रेटर नोएडा। रविवार की रात में ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने नाइजीरियन छात्रों पर हमला कर उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, 12वीं के छात्र मनीष खारी के मर्डर केस में नाइजीरियन छात्रों का नाम आने से लोगों में आक्रोश भर गया। इसके बाद उन्होंने नाइजीरियन छात्रों पर हमला शुरू कर दिया।

ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियन छात्रों की पिटाई के मामले में 5 लोगो को किया गया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने उठाया ये कदम, देखिए तस्वीरें

वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सही और निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी। इस मामले को गंभीर मानते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने योगी आदित्यनाथ से रिपोर्ट भी मांगी थी। सुषमा स्वराज ने इसकी जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने नोएडा में अफ्रीकन स्टूडेंट्स पर हुए हमले पर यूपी सरकार से रिपोर्ट तलब की है। उत्तर प्रदेश के मंत्री एस नाथ सिंह ने कहा है कि नाइजीरियन छात्रों पर हुआ हमला एक गंभीर मुद्दा है। इसकी सही से जांच की जाएगी और इसकी पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। ये भी पढ़ें- जवान सुसाइड केस: लांस नायक मैथ्‍यू का स्टिंग करने वाली रिपोर्टर पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा में परी चौक, जगत फार्म मार्केट और कुछ अन्य जगहों पर गुस्साए लोगों ने नाइजीरियन छात्रों को निशाना बनाया। पुलिस को भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। नाइजीरियन छात्रों ने एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ड्रग्स की वजह से 25 मार्च को मनीष खारी की मौत के बाद उसके पिता ने नाइजीरियन छात्रों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कराया था। यह मामला उसके बाद गरमाया। जिसके बाद नौबत यहां तक आ पहुंची कि सुषमा स्वराज को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। ये भी पढ़ें- पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो रोने लगे सांसद पप्पू यादव, भेजे गए बेउर जेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+