Jyoti Maurya: क्या हुआ SDM ज्योति मौर्य और उनके पति के केस का? जानिए कहां तक पहुंची बात

SDM Jyoti Maurya: उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) अपने रिश्तों के विवाद के बाद से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। लोगों में ये बात जानने की उत्सुकता है कि आखिर ज्योति मौर्य और उनके पति के केस का क्या हुआ...? दोनों के तलाक का केस कहां तक पहुंचा...? तो आइए जानते हैं कि ज्योति मौर्य के केस का क्या अपडेट है।

एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के तलाक वाले केस की सुनवाई अब 26 अक्टूबर 2023 को होनी तय हुई है। आलोक मौर्य के हाजिरी माफी की वजह से 22 सितंबर को होने वाली उनकी तलाक की सुनवाई टल गई थी। ज्योति मौर्य ने अपने पति आलोक मौर्य से तलाक लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है।

SDM Jyoti Maurya

वहीं ज्योति मौर्य ने आलोक मौर्य और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में भी फिलहाल अभी सुनवाई ही चल रही है। हालांकि आलोक मौर्य का कहना है कि वो अपनी दोनों बेटियों की वजह से फिर से ज्योति मौर्य के साथ रहने को तैयार हैं।

आलोक मौर्य बोले- अपनी बेटियों के लिए कुछ भी कर सकता हूं...

आलोक मौर्य ने तलाक के फैसले पर कहा है कि, वह अपनी पत्नी ज्योति मौर्य आगे बढ़कर सभी विवाद सुलझाने को तैयारै हैं। उनका कहना है कि वो अपनी दोनों बेटियों की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

आलोक मौर्य ने कहा कि, वो अपनी बेटियों के लिए चाहते हैं कि ये तलाक ना हो। हालांकि आलोक ने ये भी कहा है कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वो उसे स्वीकार करेंगे।

क्या होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ ज्योति मौर्य कर सकती हैं शादी?

आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य के बीच होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) को लेकर ही विवाद हुआ था। आलोक मौर्य का दावा है कि ज्योति मौर्य का गाजियाबाद के होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति मौर्य जल्द से जल्द आलोक मौर्य से तलाक चाहती हैं ताकि वो होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अपने नए रिश्ते की शुरुआत कर सकें। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्योति और मनीष तलाक के बाद शादी भी कर सकते हैं। ज्योति ये साफ कर चुकी हैं कि उनके और आलोक मौर्य के रिश्ते कुछ सालों से ठीक नहीं चल रहे हैं।

पति आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य के खिलाफ वापस ले ली है शिकायत

पति आलोक मौर्य ने जानकारी दी थी कि उन्होंने ज्योति मौर्य के खिलाफ शिकायत वापस ले ली है। आलोक ने कहा था कि, शिकायत वापस लेना मेरा खुद का फैसला था। मेरे ऊपर इसके लिए किसी ने दबाव नहीं डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+