लखनऊ शूटआउट: बैकुंठ धाम में हुआ विवेक का अंतिम संस्कार, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। एप्पल के सेल मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी ने डीएम के आश्वासन के बाद रविवार को अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया था। इसी के चलते विवेक का बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के करवाई के आश्वासन के बाद बैकुंठ धाम में विवेक तिवारी को मुखाग्नि दी गई। विवेक तिवारी के बड़े भाई राजेश तिवारी ने छोटे भाई को मुखाग्नि दी। इस दौरान यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन वहां मौजूद रहे। विवेक के घर वालों ने मंत्री ब्रजेश पाठक से सीबीआई जांच की मांग की।

Vivek twari cremation in baikunth dham now family members demands cbi enquiry

वैसे तो मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने एक करोड़ के मुआवजे की मांग की थी जिसके तुरंत बाद डीएम मृतक के आवास पर गए थे और हरसंभव सहायता देने के लिए कहा था, लेकिन परिवार अपनी जिदों पर अड़ा रहा और कहा कि जबतक सीएम मिलने नहीं आते तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

जब विवेक तिवारी कांड की आवाज हर तरफ गूंजने लगी और लोग सड़कों पर उतरने लगे, तब डीएम ने लिखित में परिवार को 25 लाख का मुआवजा और नगर निगम में पीसीएस की नौकरी देने की बात कही जिसे परिवार ने मान लिया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

जब डीएम की बातों को मृतक के परिवार ने मान लिया तो डीएम ने कहा जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी वापस आते हैं वैसे ही पूरे परिवार की मुलाकात उनसे करवाएंगे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ शूटआउट: आरोपी प्रशांत के बचाव में आया थाने का स्टाफ कहा, शस्त्र हमें आत्मरक्षा के लिए दिया जाता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+