लखनऊ शूटआउट: आरोपी प्रशांत के बचाव में आया थाने का स्टाफ कहा, शस्त्र हमें आत्मरक्षा के लिए दिया जाता है
लखनऊ। एक तरफ जहां लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड से पुलिस प्रशासन से लेकर सरकार तक हड़कंप मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर सेल्फ डिफेंस में गोली चलाने वाले आरोपी सिपाही प्रशांत के पक्ष में गोमतीनगर थाने के सभी सिपाही आ गए हैं। इस पूरे मामले पर यूपी में राजनीतिक भूचाल आ गया है। विवेक तिवारी का लखनऊ के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन ने विवेक के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

इस घटना के बाद आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की तहरीर पर गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज न किए जाने से सिपाहियों में काफी गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है। थाने में तैनात एक सिपाही ने बताया कि इस घटना के बाद हमारे साथी सिपाही के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन कॉन्स्टेबलों की तरफ से कोई मुकदमा नहीं लिखा गया है कि उन पर भी हत्या का प्रयास हुआ था। इससे थाने के सभी सिपाहियों का मन दुखी है और हमारा मनोबल भी काफी गिरा हुआ है। गौरतलब है कि आरोपी की पत्नी राखी मालिक भी गोमतीनगर थाने में ही तैनात है।इसके साथ ही सिपाही ने कहा कि 'जो शस्त्र हमें आत्मरक्षा के लिए दिया जाता है या जनता की सुरक्षा के लिए दिया जाता है, जिसे हम आवश्यकता पड़ने पर चला ही नहीं सकते, जिसे हमने नौकरी ज्वाइन करने से पहले सुना था, जो सच साबित होते देख रहा हूं।'
सिपाही ने इंसाफ की मांग पर कहा कि 'हम तो अपने साथी को देखकर रो भी नहीं सकते, इंसाफ मांगने की बात तो दूर है।' ऐसे में यह भी बड़ा सवाल उठता है कि आरोपी सिपाही की तहरीर पर मुकदमा क्यों नहीं लिखा जा रहा है, जबकि सभी को अपना पक्ष रखने का समान अधिकार है...?
गौरतलब है कि लखनऊ के गोमती नगर में शनिवार को 1.30 पर मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास दो सिपाहियों ने एसयूवी में सवार विवेक तिवारी को गोली मार दी। वहीं सिर पर गोली लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी मर्डर केस: राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात, मुख्यमंत्री बोले- जांच चल रही है
-
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications