वाराणसी मेयर चुनाव: कांग्रेस की करोड़पति बहू को टक्कर देगी BJP की लखपति बहू
वाराणसी। निकाय चुनाव के सबसे अहम पद, मेयर के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो गया। नामांकन के आखरी दिन सभी राजनैतिक पार्टियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने उम्मीदवारों का नामांकन जुलूस निकाला। वैसे तो बनारस की सीट पर बीते 20 सालों से BJP का एकक्षत्र राज कायम है लेकिन इस बार के निकाय चुनाव के टक्कर जोरदार होने वाली है। क्योंकि सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक ने सभी ने इस बार दमदार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बनारस की मेयर सीट इस बार महिला आरक्षित सीट है। आइए एक नजर डालते है इन चुनावों में खड़े प्रत्याशियों की संपत्ति के ब्यौर पर। यहां समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार जहां सबसे अमीर उम्मीदवार हैं तो वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार भी करोड़ो की मालकिन है। संपत्ति के मामले में बीजेपी उम्मीदवार लखपति श्रेणी में आती हैं।

सपा उम्मीदवार के पास 10 करोड़ की संपत्ति
महापौर के पद के लिए समाजवादी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ने वाली साधना गुप्ता बनारस के बड़े रियलस्टेट कारोबारी संजय गुप्ता की पत्नी है। संजय का शहर में करीब आधा दर्जन कमर्शियल काम्प्लेक्स है। संजय गुप्ता वर्तमान में वाराणसी व्यापार सभा के महासचिव पद पर आसीन है। 48 वर्षीया साधना ने 12वीं तक कि शिक्षा ग्रहण की है। साधना शहर की तमाम कमेटियों और क्लबों की मेम्बर है। सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली साधना गुप्ता के दिये हुए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 3 करोड़, 59 लाख 71 हजार 776 रुपये की चल सम्पति है जबकि 7 करोड़ 29 लाख 32 हजार 500 रुपये की अचल सम्पति है। इसके अलावा साधना के नाम विनायका के कोलुहा और जवाहर नगर में आलीशन फ्लैट भी शामिल है।

कांग्रेस ने भी करोड़पति बहू को दिया टिकट
कांग्रेस और गांधी परिवार की करीबी और पूर्व सांसद और राज्यसभा की उपसभापति स्व.श्यामलाल यादव की पुत्रवधू शालिनी यादव पर पार्टी ने अपना भरोसा जताते हुए उन्हें मेयर के लिए सबसे दमदार कैंडिडेट माना और टिकट दिया। ये बात जरूर है कि इस परिवार पर कांग्रेस ने स्व.श्यामलाल यादव के निधन के बाद 1991 के बाद पहली बार अपना भरोसा जताया है। शालिनी के पति अरुण यादव राजनीति में सक्रिय रहे हैं। शालिनी का ड्रीम फैशन डिजाइनर बनना था लेकिन शादी के बाद अब वो परिवार के एक मीडिया हाउस को संभालती है। 44 वर्षीया शालिनी यादव ने गाजीपुर से बनारस आकर अपनी शिक्षा रखी और बीए आनर्स करने के बाद पिता की नौकरी के बीच कई जगहों पर पढ़ाई जारी रखते हुए लखनऊ से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया है। नामांकन के लिए दिए हुए हलफनामे के मुताबिक शालिनी यादव के पास 2 करोड़ 78 लाख 96 हजार 817 रुपये की चल संपत्ति और 6 करोड़ 90 लाख रुपये की अचल सम्पति की है। इसके अलावा शालिनी के पास एक निशान की टेरानो और आई 10 कार है साथ ही होंडा की एक स्कूटी भी इसी में शामिल है। यही नही शालिनी के नाम महमूरगंज और चांदपुर में दो बड़े भूखण्ड भी है।

बीजेपी की लखपति बहू
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में टीम बीजेपी कोई जोखिम नही उठाना चाहती थी। यही वजह है इस महत्वपूर्ण सीट का फैसला आरएसएस ने किया और महापौर पद के लिए उम्मीदवार भी आरएसएस के अंतर्गत आने वाली दुर्गा वाहिनी की सदस्य श्रीमति मृदुला जायसवाल को बनाया गया। मृदुला पार्टी से जुड़े उस परिवार की बहू है जिसने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया। ऐसे में बीजेपी ने पिछड़ी जाति की नेता मृदुला पर अपना भरोसा जताया है। पार्टी के कार्यकर्ता राधाकृष्ण जायसवाल की पत्नी 39 वर्षीया मृदुला ने एमएससी किया हुआ है। मृदुला ल्यूबीकेट्स आयल का कारोबार संभालती है। नामांकन में दिए हुए हलफनामे के अनुसार मृदुला की चल संपत्ति 9.50 और अचल संपत्ति 30 लाख है।












Click it and Unblock the Notifications