सपा समर्थक ने पूरे शरीर पर गुदवाए अखिलेश-डिंपल के टैटू, देखिए

सपा समर्थक विनोद जायसवाल ने अपनी पीठ पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव का टैटू गुदवाया है।

वाराणसी। चुनाव में अपनी ही पार्टी के लिए दीवानगी तो बहुत देखी होगी लेकिन इस चुनावी बयार में ऐसा दीवाना आपने नहीं देखा होगा। दरअसल, पीएम मोदी की काशी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीवाने और सपा समर्थक विनोद जायसवाल ने अपनी पीठ पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव का टैटू गुदवाया है। साथ ही उनकी पीठ और उनके दाहिने हाथ पर समाजवादी पार्टी की साईकिल भी दौड़ रही है। सिर पर सपा का झंडा और गले में दुपट्टा लिए विनोद ने अपने शरीर पर समाजवाद का संदेश भी लिखवाया है। गौरतलब है कि साढ़े 9 घंटे का समय इन टैटूओं को बनवाने में लगा है जिसमें उनके 10 हजार रुपये भी खर्च हुए और दो दिन का समय भी देना पड़ा।
सपा समर्थक ने पूरे शरीर पर गुदवाए अखिलेश-डिंपल के टैटू, देखिए
सपा के मुखिया को मानते हैं अपना आइडल
मिली जानकारी के अनुसार, पेशे से गाड़ी चलाने वाले विनोद वाराणसी के आयर गांव के रहने वाले हैं और बीते 25 वर्षों से समाजवादी विचारधारा से बहुत प्रभावित हैं और पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े समर्थक है। विनोद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव और मुलायम सिंह यादव को अपना आइडल मानते हैं। खास कर डिंपल और अखिलेश के टैटू बनवाने के साथ ही लिखा है कि किशन कन्हैया अखिलेश भईया राधा डिंपल यादव सांसद' साथ ही मुलायम सिंह यादव को सपा का संस्थापक भी मानते हैं।
सपा समर्थक विनोद जायसवाल ने अपनी पीठ पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव का टैटू गुदवाया है।

सबसे ज्यादा समय लगा अखिलेश और डिंपल का टैटू बनवाने में
इतना ही नहीं इन्होंने अपनी पीठ और हाथ पर समाजवादी पार्टी का सिम्बल भी बनवा रखा है। जिसके लिए इन्होंने करीब साढ़े 9 घंटे तक का समय दिया और सबसे ज्यादा समय अखिलेश यादव और डिंपल यादव का चेहरा बनवाने में लगा। दरअसल, मंगलवार को विनोद वाराणसी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में सपा के प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में समर्थन और जोश भरने के लिए आये हुए थे। ये भी पढ़ें: तुलसीपुर: टूट गया सपा-कांग्रेस गठबंधन, अब होगी दोनों दलों के प्रत्याशियों में जंग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+