तुलसीपुर: टूट गया सपा-कांग्रेस गठबंधन, अब होगी दोनों दलों के प्रत्याशियों में जंग
कांग्रेस-सपा का गठबंधन आखिर टूट ही गया। सपा के प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी से कांग्रेस प्रत्याशी पर दोनों दलों के झंडे और नेताओं के पोस्टर लगाकर मतदाताओं को भ्रमित करने की शिकायत की है।

बता दें कि सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया चल रही थी और कयासों का दौर भी जारी था। वहीं, तुलसीपुर विधान सभा से चुनावी मैदान में आमने-सामने खड़े सपा के मसहूद खां और कांग्रेस की जेबा रिजवान में कोई एक अपना पर्चा उठा सकता था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों प्रत्याशियों को सपा के मशहूद खां को सपा का और पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान को कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दे दिया गया।

वहीं, दोनों ही प्रत्याशियों का अब एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। सपा प्रत्याशी मसहूद खां ने चुनाव आयोग तथा रिटर्निगं ऑफिसर को सौंपे गये शिकायती पत्र में कहा है कि वे सपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। उन्होंने 3 फरवरी को अपने नामांकन पत्र के साथ पार्टी की ओर से मिला फार्म ए और बी भी दाखिल कर दिया था। पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची में मेरा ही नाम घोषित किया था। इस प्रकार जेबा रिजवान का कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियों के झंडे के साथ-साथ सपा के नेताओं के पोस्टर चुनाव प्रचार में लगाना अवैध है। क्योंकि यह चुनाव आयोग की आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। साथ ही यह आपराधिक गतिविधि भी है। उन्होंने जेबा रिजवान पर दोनों दलों के गठबंधन को तोड़ने का आरोप कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया है जिस वजह से मतदाता भ्रमित हो रहे हैं।
दूसरी ओर जेबा रिजवान के प्रस्तावक व प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर चांद ने कहा कि उच्च स्तर पर विचार विमर्श के बाद कांग्रेस ने जेबा को नामांकन के अंतिम दिन पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। इस कारण अब वही गठबंधन की प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर जेबा के चुनाव प्रचार में दोनों दलों के नेताओं के पोस्टर व झंडे लगाये गये हैं। गठबंधन हम नहीं तोड़ रहे हैं बल्कि गठबंधन तोड़ने का काम सपा प्रत्याशी ने किया है। ये भी पढ़ें: इन सीटों पर सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने आमने-सामने ठोकी ताल
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications