India Pinaka MK3: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के लिए काल बना था ये अस्त्र, अब इसे और भी ताकतवर बनाने की तैयारी

India Pinaka MK3: ऑपरेशन सिंदूर के साथ पूरी दुनिया ने भारत की ताकत और जोरदार एयर डिफेंस देख लिया है। पाकिस्तान की तरफ से किए जाने वाले नापाक हमलों को भी भारतीय सेना ने पूरी कुशलता और साहस से नाकाम कर दिया है। अब पाकिस्तान के लिए काल बने पिनाका सीरीज को अपग्रेड किया जाएगा। आरडीओ जल्द ही पिनाका एमके 3 (India Pinaka MK3) की टेस्टिंग करने वाला है। ऑपरेशन सिंदूर में पिनाका एमके-1 और पिनाका एमके-2 ने जोरदार भूमिका निभाई थी। अब इसका अडवांस वर्जन तैयार करने की तैयारी है। जानें नए वर्जन की खासियत और मारक क्षमता।

India Pinaka MK3 की ताकत जोरदार, मारक क्षमता अचूक

भारत के पास अभी पिनाका का पुराना वैरिएंट है जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के नापाक इरादों को मटियामेट करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। पिनाका एमके 1 की रेंज 40 किलोमीटर तक होती है और वहीं एमके 2 की रेंज 60 से 90 किलोमीटर है। इसका तीसरा वैरिएंट गाइडेड पिनाका होगा, जिसकी रेंज काफी ज्यादा होगी। Pinaka MK3 की रेंज 120 किलोमीटर तक होने का अनुमान है। डीआरडीओ पाकिस्तान की ओर से सीमा पर मिल रही चुनौतियों को देखते हुए इसका अडवांस वर्जन तैयार कर रही है।

India Pinaka MK3

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat में PM Modi ने सेना के पराक्रम को सराहा, 'ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर है'

पिनाका एमके 3 बनेगी दुश्मन के लिए काल

पिनाका एमके 3 की टेस्टिंग से पहले के काम निपटाए जा रहे हैं। इसकी 120 किलोमीटर तक रेंज होगी और इसके साथ 250 किलोग्राम का वारहेड भी होगा। डीआरडीओ की टीम इसमें नेविगेशन और कंट्रोल किट लगाने का काम करेगी। पिनाका एमके-3 में इस्तेमाल तकनीक की बात करें, तो यह लेजर गायरो नेविगेशन और माइक्रोस्ट्रिप एंटीने से लैस होगी। पिनाका की मारक क्षमता की बात करें, तो 44 सेकेंड में 12 रॉकेट लॉन्च करने में सक्षम है। भारत की सैन्य ताकत को मजबूत करने के लिहाज़ से डीआरडीओ भविष्य में 200 से 300 किलोमीटर की रेंज वाली पिनाका की टेस्टिंग करने की तैयारी कर रहा है।

चीन और पाकिस्तान दोनों की चुनौती से निपटने में भारत तैयार

पिनाका एमके 3 की रेंज बहुत दूर तक है और इसकी रेंज क्षमता खास तौर पर पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है। भविष्य में पिनाका एमके-3 को अपग्रेड कर 200 से ज्यादा किलोमीटर की रेंज तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा, भारत ने अपनी सैन्य क्षमता में काफी विस्तार किया है। भारत के पास कई घातक मिसाइलें हैं। इसमें अग्नि 5 और ब्रह्मोस जैसी मारक मिसाइलें शामिल हैं। ब्रह्मोस की मारक क्षमता करीब 600 किलोमीटर तक है और इसकी स्पीड 3700 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास है। यह एक साथ कई लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Speech: गुजरात में पीएम मोदी ने आपरेशन सिंदूर, सेना, विकसित भारत का किया जिक्र, भाषण की 10 बड़ी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+