UP Weather Today: जानिए कैसा रहेगा यूपी के इन जिलों में मौसम का हाल, क्या अभी और बरसेंगे बादल?
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। कहीं भारी बारिश हो रही है तो कही धूप है। उमस से आमजन जीवन पूरी तरह प्रभावित है। यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। आइए आगामी कुछ दिनों के मौसम का हाल जानते हैं।
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक बारिश का क्रम बना रहेगा। कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने व मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, गोरखपुर में 26 सितम्बर, लखनऊ में 24 सितम्बर, वाराणसी में 25 सितम्बर, कानपुर में 24 सितम्बर, आगरा में 23सितंबर, नोएडा में 24 सितंबर, मेरठ में 24 सितंबर, मथुरा में 23 सितंबर , अयोध्या में 24 सितंबर, प्रयागराज में 23 सितंबर, मुरादाबाद में 26 सितंबर, झांसी में 23 सितंबर व बस्ती में 23 सितंबर तक बारिश होने के प्रबल आसार हैं।
इसके साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम 25 से 26 सितंबर तक साफ होने के बाद पुन: बारिश के आसार है। बरेली सहित कुछ अन्य जगहों पर शनिवार सुबह से बारिश हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications