Weather Update in Hindi: कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की आशंका, जानिए देशभर के मौसम का हाल यहां
Weather Update in Hindi: देश के कई राज्यों के मौसम में परिवर्तन हुआ है तो वहीं कई प्रांत ऐसे भी हैं, जहां पर सितंबर के महीने में गर्मी और उमस कम नहीं हुई है।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून इस वक्त अपने अंतिम फेज में है और एक-दो दिन के अंदर इसकी वापसी यहां पर शुरू हो जाएगी जिससे कुछ राज्यों में भारी बारिश तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
आईएमडी ने 26 सितंबर तक राजस्थान , बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सेहत और मौसम दोनों के प्रति सचेत रहने को कहा है।
हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका
आज और कल उत्तराखंड-हिमाचल और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है और इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी चाल 30-40 किमी प्रतिघंटा हो सकती है।
हल्की बारिश होने के आसार
जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है तो वहीं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश होने के आसार और उड़ीसा,कोंकण-गोवा और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बरसात हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।
तेज बारिश होने की आशंका
जबकि दिल्ली में आज हल्की से तेज बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं पंजाह-हरियाणा और यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम धीरे-धीरे ड्राई हो जाएगा
मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर के बाद से मानसून की गति स्लो होगी और लोगों को राहत मिलेगी और फिर मौसम धीर-धीरे ड्राई हो जाएगा। मानसून चक्र ने सामान्य प्रभाव इस बार दिखाया है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि सितंबर के अंत तक ये चक्र खत्म हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications