Uttar Pradesh: तबादले को लेकर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और अपर मुख्य सचिव के बीच घमासान
Uttar Pradesh: तबादले को लेकर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और अपर मुख्य सचिव के बीच घमासान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश में डॉक्टरों के हुए तबादले को लेकर सवाल खड़ा किया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। डिप्टी सीएम ने पत्र लिखकर उपर मुख्य सचिव से डॉक्टरों के तबादले का कारण पूछा हैं। वहीं चिकित्सकों के स्थानांतरण का संपूर्ण विवरण भी मांगा गया है।

उन्होंने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इसकी पूरी जानकारी मांगी है और पूछा है कि लखनऊ के साथ ही प्रदेश के कई जिले के बड़े अस्पतालों में डॉक्टरों की जरूरत होने के बावजूद वहां से उनका तबादला कर दिया गया। उनकी जगह पर दूसरे डॉक्टरों को भी नहीं भेजा गया। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications