UP Weather Update: राज्य में अभी और बढ़ेगी ठंड, जानिए क्या हैं मौसम विभाग के दावे

UP Weather Update: यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले 24 घंटों से ठंड में और इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को ठंड और कोहरे में और इजाफा होगा और न्यूनतम तापमान दस डिग्री के पास रहेगा।

शीतलहर

UP Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर "घने से बहुत घने कोहरे" की चेतावनी जारी की है। लखनऊ के लिए पूर्वानुमान सुबह घना कोहरा और बाद में आसमान साफ रहने का है। क्षेत्र में कोल्ड डे की स्थिति बनने की प्रबल संभावना है। सोमवार को बदली का असर भी रहेगा जिससे ठंड की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तेज ठंड हवाएं भी चलेंगी जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

न्यूनतम तापमान दस डिग्री तक रहने का अनुमान

लखनऊ के प्रभारी मोहम्मद दानिश से मिले मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति की भविष्यवाणी की है। राज्य के मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा, "सुबह घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जबकि सोमवार को ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।"

Recommended Video

    Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानें कितना गिरेगा पारा | वनइंडिया हिंदी |*News

    रविवार को 12 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

    राज्य का पूर्वानुमान है कि राज्य में अधिकतर शुष्क मौसम रहेगा। नए साल के दिन राज्य की राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में महज छह डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।

    इन शहरों में इतना रहा तामपान

    मेरठ में 5.5 डिग्री, झांसी में 5.6, मुजफ्फरनगर में 6.2, हरदोई में 7, इटावा में 7.2, बरेली में 7.3, अलीगढ़ में 7.4, बस्ती में 8, शाहजहांपुर में 8.1, हमीरपुर में 8.2, गोरखपुर में 8.4, फैजाबाद में 9.5 और फतेहगढ़ में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नए साल के पहले दिन हालांकि हल्की धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाओं ने शहर को कंपकंपा दिया। सुबह कोहरे के कारण लोगों को सुबह देर तक धूप का इंतजार करना पड़ा, जबकि सर्द लहरें ठंडक देती रहीं।

    एक दो दिनों तक कोहरे की स्थिति और तेज होने के आसार

    मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शहर में सोमवार से एक-दो दिनों तक कोहरे की स्थिति और तेज रहने की संभावना है जबकि इस सप्ताह ठंड की स्थिति बनी रहेगी। अधिकारियों ने दिन के तापमान में गिरावट के लिए मैदानी इलाकों से गुजरने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं और कोहरे के मौसम के कारण धूप में कमी को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा, हवा के वेग में दो से तीन किमी प्रति घंटे की वृद्धि के कारण ठंड लगी। जिसके प्रभाव से ठंड की स्थिति और बढ़ गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+