UP Politics: आकाश आनंद के ससुर की भी BSP में वापसी, अशोक सिद्धार्थ और मायावती के बीच ऑल वेल?
UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) इस वक्त अपने मुश्किल दौर से गुजर रही है। पार्टी का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है और बीएसपी के सामने संगठन बचाने से लेकर चुनावी सफलता के लिए सटीक रणनीति बनाने की चुनौती है। इन सबके बीच पार्टी सुप्रीमो के भतीजे और बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) ही मायावती (Mayawati) के उत्तराधिकार होंगे, यह तस्वीर अब साफ होने लगी है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आकाश आनंद का पार्टी में बढ़ता प्रभाव इससे भी समझा जा सकता है कि उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की भी बीएसपी में वापसी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अशोक सिद्धार्थ ने हाल ही में मायावती से मुलाकात की थी और दोनों के बीच लंबी वार्ता हुई है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो से माफी मांगते हुए भविष्य में गलती नहीं करने का वादा किया है।

UP Politics: बीएसपी में अशोक सिद्धार्थ की वापसी के मायने अहम
अशोक सिद्धार्थ को 12 फरवरी 2025 को पार्टी विरोधी गतिविधियों और गुटबाजी के आरोप में बीएसपी से निष्कासित किया गया था। इसके बाद मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को भी संयोजक के पद से हटा दिया था। हालांकि, अब आकाश को बड़ी जिम्मेदारी देने के साथ उन्होंने उनके ससुर को भी वापस पार्टी में शामिल कर लिया है। अशोक सिद्धार्थ बीएसपी सुप्रीमो के करीबी और भरोसेमंद लोगों में शुमार किए जाते रहे थे। वह पार्टी की फंडिंग समेत सभी अहम काम देखते थे। एक बार फिर उनकी वापसी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी की कमान आकाश के ही हाथों में रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: अकेले ही लड़ेगी BSP, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Akash Anand के बप्रभाव का असर है ससुर की पार्टी में वापसी
अशोक सिद्धार्थ की BSP में वापसी महत्वपूर्ण है। वह पार्टी को संगठन स्तर पर मजबूत करने और बीएसपी का खोया जनाधार लौटाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, राजनीतिक भूमिका से अलग यह तय होता दिख रहा है कि बीएसपी की कमान अब अगली पीढ़ी के हाथों में जाने वाली है और इसका औपचारिक ऐलान होना भर बाकी है।
यह भी पढ़ें: BSP Bihar: मायावती ने खेमका हत्या को बनाया बड़ा मुद्दा, बिहार चुनाव में गठबंधन से बनाई दूरी
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications