Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav: अकेले ही लड़ेगी BSP, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Chunav: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने रविवार को पार्टी की अहम बैठक के बाद ऐलान किया है कि विधानसभा चुनाव के लिए किसी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीएसपी को इंडिया गठबंधन में शामिल करने की अब तक कोई उत्सुकता नहीं दिखाई गई है और उम्मीद के मुताबिक उन्होंने अकेले ही चुनावी संग्राम में उतरने का फैसला किया है।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दो दिनों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकों के बाद हमने यह फैसला किया है और अपने संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि अगले महीने से चुनाव सभाएं भी आयोजित की जाएंगी।

Bihar Chunav

Bihar Chunav में मायावती के अकेले लड़ने का होगा असर?

सोशल साइस एक्स पर एक पोस्ट में, मायावती ने लिखा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उम्मीदवारों के चयन और अगले कुछ महीनों में होने वाले चुनावों की समग्र तैयारियों पर चर्चा हुई है। बीएसपी सुप्रीमो ने यह भी कहा है कि अगले महीने की शुरुआत में शुरू होने वाली पार्टी यात्राओं और जनसभाओं जैसे कार्यक्रम आयोजित भी किए जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में जनसभाओं और पार्टी की रैलियों समेत संगठन से जुड़ी तमाम जिम्मेदारी आकाश आनंद को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: Bihar SIR: बिहार वोटर लिस्ट से 2 लाख नाम हटाने की मांग! 13 लाख नए मतदाता भी सामने, चुनाव से पहले बड़ा खुलासा

बिहार में मायावती की पार्टी का कोई ठोस कैडर नहीं है और चुनावी नतीजों पर इसका बड़ा असर देखने की संभावना कम ही मानी जा रही है। हालांकि, विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पार्टी की असल ताकत के बारे में कहा जा सकता है।

Akash Anand को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विशेष ज़िम्मेदारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और पार्टी की बिहार इकाई को दी गई है। बीएसपी प्रमुख ने बताया कि राज्य को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। तीन क्षेत्रों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी जाएगी। एक बार फिर बीएसपी सुप्रीमो ने स्पष्ट कर दिया है कि आकाश आनंद ही उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी होंगे। बता दें कि मायावती ने 2 मार्च को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने आकाश के ससुर को भी पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

हालांकि, आकाश आनंद को बाद में फिर पार्टी में शामिल कर लिया गया और उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर मायावती ने पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को भी स्पष्ट संदेश दे दिया है।

यह भी पढ़ें: BSP Bihar: मायावती ने खेमका हत्या को बनाया बड़ा मुद्दा, बिहार चुनाव में गठबंधन से बनाई दूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+