ससुराल में पहले हुई मां की मौत और फिर मासूम बेटी की, रहस्य जानने के लिए पुलिस ने खुदवाई कब्र
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। ससुराल में पहले मां और फिर महीने भर की दुधमुंही बेटी की हत्या हो जाने के बाद मायके वालों ने एसपी की चौखट पर दस्तक दी। मायके वालों को लग रहा है कि ये मौत स्वाभाविक मौत नहीं है बल्कि पहले बेटी बाद में उसकी बच्ची की हत्या कर दी है। परिवार वालों ने इस बात पर इतना अड गए कि पुलिस को बच्ची की कब्र खोदनी पड़ गई। पुलिस ने कब्र खोदकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह मामला जिले के जिगना थाना क्षेत्र के जरैला गांव का है। यहां रहने वाले निहाल खां ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि दो वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी गुड़िया की शादी हलिया थाना क्षेत्र के फिरोज के साथ किया था। शादी के समय सब कुछ ठीक था। लड़के वालों की तरफ से जो भी डिमांड की गई थी उसे उन्होंने पूरा किया था।

शादी के बाद पति फिरोज और सास-ससुर की ओर दहेज में 50 हजार नकदी और बाइक के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उससे बार-बार ये पैसे मांगे जाते। पैसे ना लाने पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता। गुड़िया के पिता ने अपनी तहरीर मेंआरोप लगाया कि 14 अगस्त को उसकी बेटी को जान से मार दिया गया। उसकी उम्र करीब 28 साल थी। पुलिस ने निहाल खां की पूरी कहानी सुनी और एसपी के निर्देश पर ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया।
फिर मार दी गई 27 दिन की नातिन
निहाल खां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने 27 दिन की उसकी नातिन की भी हत्या कर दी है। उन्होंने उन्हें बगैर सूचना दिए उसका शव जमीन में दफन दिया है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि उस शव को निकालकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाए। निहाल की यह शिकायत जब पुलिस ने नहीं सुनी तो उन्होंने डीएम की चौखट पर अपनी फरियाद रखी। डीएम के आदेश के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम लालगंज अरविंद सिंह, सीओ सदर बृजेश कुमार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, एसएसआई नरेन्द्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें- इलाज कराने लाए कैदी को पुलिस ने जंजीरों से जकड़कर स्ट्रेचर से बांधकर छोड़ा, तड़पता रहा कैदी












Click it and Unblock the Notifications