UP News: 6 माह की बच्ची का हत्यारा कौन? मां,मामा या नानी संदेह के घेरे में, पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Uttar Pradesh News: शाहजहांपुर में मां के साथ नानी के घर आई शिवम कुमार की छह माह की बेटी निहारिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पिता के मुताबिक उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। उसने पत्नी, सास-ससुर व साले पर हत्या का आरोप लगाया है।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव उल्लिया निवासी शिवम कुमार की पत्नी राजबेटी होली से पहले अपनी छह महीने की बेटी को लेकर 21 मार्च को बंडा के सिंगहापुर पनई स्थित मायके आई थी। इस बीच उसने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बंडा थाने में तहरीर दी थी।

मुख्तार-अतीक नहीं, ये है UP का सबसे ज्यादा पैसे वाला माफिया डॉन, संपत्ति जान पकड़ लेंगे माथा
शिवम के अनुसार, मंगलवार की सुबह दस बजे साले चंद्रपाल ने कॉल कर बेटी निहारिका की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। कुछ देर के बाद उसकी मौत की सूचना दी। दोपहर तीन बजे ससुराल पहुंचे शिवम काे बेटी के गले में नीले निशान मिलने पर शक हुआ।

sahjahapur

उसकी सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार देर शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

शाहजहांपुर के सिंधौली के उल्लिया गांव के रहने वाले शिवम का विवाह करीब दो साल पहले राजबेटी के साथ हुआ था। दंपती में शुरुआत से ही अनबन रहती थी। बेटी के जन्म के बाद भी रिश्तों में खटास कम नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+