मुख्तार-अतीक नहीं, ये है UP का सबसे ज्यादा पैसे वाला माफिया डॉन, संपत्ति जान पकड़ लेंगे माथा
UP Most richest Don: उत्तर प्रदेश के माफिया-डॉन और नेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद एक बार फिर से बाहुबलियों की चर्चा बढ़ गई है। जब भी बाहुबली, माफिया-डॉन, राजनीति में अपराधीकरण करने वाले नेताओं का नाम जहन में आता है, तो संपति और उनकी लैविश लाइफ की ओर भी ध्यान जाता है।

देशभर में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। यूपी में जब भी बाहुबली का जिक्र होता है तो, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, हरिशंकर तिवारी, मुन्ना बजरंगी जैसे माफियाओं का नाम दिमाग में आता है। ऐसे में क्या आपको पता है कि यूपी के सभी माफियाओं में से सबसे अमीर माफिया कौन है?
अगर आप ये सोच रहे हैं कि मुख्तार अंसारी या अतीक अहमद, मुन्ना बजरंगी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति थी, तो आप गलत हैं, यूपी के सबसे अमीर माफिया का नाम सुधीर सिंह है। गोरखपुर के शातिर अपराधी सुधीर सिंह का भौकाल यूपी में इतना है कि, आज भी इनसे गुंडे डरते हैं। फिलहाल सुधीर सिंह जेल में बंद हैं, लेकिन इनकी संपत्ति में कोई कमी नहीं हो रही है।

Mafia Sudhir Singh Net Worth: सुधीर सिंह की संपत्ति?
- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुधीर सिंह के पास आज के वक्त में 400 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।
- आप इनकी संपत्ति का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले साल पुलिस ने इनकी 100 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली थी।
- सुधीर सिंह पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें मारपीट, लूट, डकैती, हत्या और हत्या के प्रयास के केस हैं। सुधीर सिंह अपराध के जरिए संपति बनाने का भी आरोप है।
- गोरखपुर कालेसर का रहने वाला सुधीर सिंह माफिया सुरेंद्र सिंह का बेटा है। सुधीर सिंह की ज्यादातर संपति उसकी पत्नी और छोटे भाई के नाम पर रजिस्टर्ड है।
- सुधीर सिंह पर अपराध के जरिए धन अर्जित कर अपने परिजनों के नाम से अवैध जमीन बनाने का आरोप है।

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की संपत्ति
अतीक अहमद अपने पीछे 20-25 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद की मौत हो गई थी। वहीं मुख्तार अंसारी अपने पीछे 21 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं।
मुख्तार अंसारी की मौत 28 मार्च को हार्ट अटैक से हुई। मुख्तार अंसारी की संपत्ति के वारिस अब उनके बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications