UP News: बिना हेलमेट पंपों पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
UP News: अगर आप भी दोपहिया वाहन चालक है और आपने हेलमेट नहीं लगाया तो उत्तर प्रदेश में अब आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने दोपहिया वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने के लिए प्रदेश के सभी शहरों में 'हेलमेट नहीं तो फ्यूल नहीं' नीति का प्रस्ताव पेश किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक, परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने 8 जनवरी को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। पत्र में पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल ने बेचें, जिनमें आगे और पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना हो। बता दें, प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को पत्र भेजा गया है।

पत्र में सड़क हादसों में होने वाली मौतों का भी डेटा दिया गया है। डेटा के मुताबिक, दोपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार लोग बड़ी संख्या में हेलमेट नहीं पहनते हैं। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 25-26 हजार लोगों की मौत होती है।
सड़क सुरक्षा पर ध्यान
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हेलमेट न पहनने के कारण कई मौतें होती हैं। नई नीति का उद्देश्य जीवन की रक्षा करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है। पेट्रोल पंपों पर हेलमेट के उपयोग को लागू करके, अधिकारियों को उम्मीद है कि अधिक से अधिक सवारियों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें:- UP Weather: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में दोपहर में भी छाया रहा अंधेरा, बारिश और कोहरे का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications