UP Weather: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में दोपहर में भी छाया रहा अंधेरा, बारिश और कोहरे का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बिजली गिरने और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 से 15 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। अगर बारिश होती है तो गलन और ठंड बढ़ जाएगी।

UP Weather Uttar Pradesh

कई जिलों में कोहरे और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा और गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ और अयोध्या जैसे जिलों में भी बिजली गिरने और बादल गरजने का अलर्ट दिया गया है।

घना कोहरा छाने की चेतावनी

रविवार को गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जैसे जिलों में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, और आगरा समेत अन्य जिलों में भी कोहरा छाने का अलर्ट है। बिजनौर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बरेली जैसे जिलों में भी ठंड के साथ घने कोहरे की स्थिति रह सकती है।

अलर्ट के मद्देनजर सतर्क रहें

मौसम विभाग ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और बिजली गिरने की संभावना वाले इलाकों में एहतियात बरतने की अपील की गई है। घने कोहरे के चलते यूपी के कई जनपदों में रोज हादसे भी हो रहे हैं।

बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन

वाराणसी और आसपास के जिलों में रविवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। दोपहर में थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ लेकिन फिर आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। हालांकि, सुबह से दोपहर तक हर तरफ कोहरे की चादर छाई रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+