UP News: सीएम योगी ने किया होमगार्ड विभाग के कार्यों का रिव्यू, कहा- 42000 स्वयंसेवकों की होगी भर्ती

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार एक अहम बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवकों ने हर समय अपनी कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन सराहनीय है। बता दें कि जल्द ही राज्य में होमगार्डों की भर्ती भी आने वाली है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयोजित विशेष बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था का विषय हो या आपदाकाल में जनसामान्य के सहयोग का अवसर, होमगार्ड स्वयंसेवकों ने हमेशा अपनी कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया है। होमगार्ड स्वयंसेवकों की सेवाभावना सराहनीय है। विभिन्न प्रदेशों में भी उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट काम किया है।

up news jpg
उत्तर प्रदेश में मौजूदा में 76 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। करीब 75 हजार ड्यूटी पॉइंट पर प्रतिस्थापित हैं। इनमें से हर साल लगभग 4000 होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अनुमान के अनुसार , वर्ष 2033 तक 42 हजार से अधिक होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में नई नियुक्ति की प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लेनी चाहिए। दो चरणों मे 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती करने का टारगेट लेकर कार्यवाही आगे बढ़ाएं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जरिये से तैनात आपदा मित्र के रूप में हमारे पास पहले से ही दक्ष मैनपॉवर है। हमें इनका सही उपयोग करना चाहिए। आपदा मित्रों का प्रशिक्षण करावाकर उन्हें होमगार्ड स्वयंसेवक के तौर पर सेवा देने का अवसर दिया जाना चाहिए। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से समन्वय स्थापित करते हुए क़ानूनी परामर्श प्राप्त कर नियमावली तैयार करवाएं।

यह भी पढ़ें UP News: उत्तर प्रदेश में शीघ्र शुरू होगी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा, सीएम योगी ने जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+