Bhadohi News: 'बलिया से मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम है', सूचना मिलते ही मचा हड़कंप और फिर
Bhadohi News: सुरियावां पुलिस को कंट्रोल रूम से बलिया से मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अलर्ट मोड में आ गई। सुरियावां कोतवाली की पूरी टीम के साथ-साथ दुर्गागंज थाने की पूरी फोर्स सुरियावां रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।
कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सुरियावां स्टेशन पर पहुंची दुर्गागंज और सुरियावां की टीम ने दोनों ट्रेनों की हर एक बोगियों की छानबीन की। शाम 6.50 मिनट पर बलिया चलकर मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस-15071 स्टेशन पर पहुंची। लगभग तीन से चार मिनट के बाद पुलिस ने आश्वस्त होने के बाद उसे आगे के लिए रवाना किया।

Bhadohi News: साढ़ू के घर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने धारदार हथियार से काट दी पत्नी की गर्दन‚ खुद भी दे दी जान
आरपीएफ इस्पेक्टर जंघई अशोक कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने और अराजकतत्वों के होने की सूचना मिली। इसके बाद जंघई स्टेशन और सुरियावां स्टेशन पर गहनता पूर्वक पड़ताल की गई है। वहीं, सुरियावां प्रभारी निरीक्षक रामनगीना यादव ने बताया कि वाराणसी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सुरियावां और दुर्गागंज की सभी पुलिसकर्मियों को लेकर ट्रेन के हर एक बोगियों की जांच-पड़ताल की है। ट्रेन की किसी बोगी में कुछ ऐसा नहीं मिला। जिसके बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।
बलिया से चलकर कुर्ला तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बैग में विस्फोटक होने की सूचना मंगलवार को मिली। जिसके बाद ट्रेन को जंघई जंक्शन पर खडी करके बोगियों में तलाशी ली गई। बेहतर तलाशी के लिए बम निरोधक दस्ता प्रयागराज से टीम के आने का इंतजार किया जाता रहा। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
वाराणसी से कुर्ला जाने वाली कामायनी एक्स्प्रेस के जंघई स्टेशन पर पहुंचने से पहले कंट्रोल से सूचना आयी कि किसी बोगी में बैग विस्फोटक रखा गया है। ट्रेन जैसे ही 5.57 मिनट पर स्टेशन पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने ट्रेन को घेर लिया व मीरगंज व सराय ममरेज थाने की सिविल पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस के जवानों ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में यात्रियों को नहीं चढने दिया।
साथ ही किसी को ट्रेन से उतरने भी नहीं दिया गया। आधे घंटे तक पूरे ट्रेन में तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में कोई बैग नहीं मिला। सूचना पर मछलीशहर सीओ गिरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। इस बाबत सीओ मछलीशहर गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरी ट्रेन की चेकिंग हो रही है। बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। उसकी जांच के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन छोडी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications