Bhadohi News: साढ़ू के घर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने धारदार हथियार से काट दी पत्नी की गर्दन‚ खुद भी दे दी जान

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में पति-पत्नी में विवाद के दौरान पति ने धारदार हथियार से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।

पति-पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहा सुनी हुई थी उसके बाद पति ने खौफनाक कदम उठाया।

bhadohi-news-dispute-with-wife-at-brother-in-laws-house

यह पूरा मामला भदोही जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र के दस्युपुर डीघ गांव का है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज जनपद के डिघिया गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश निषाद की शादी परवा मदरापुर के रहने वाली 26 वर्षीय सन्नो देवी के साथ 2 साल पहले हुई थी।

बताया जा रहा है की शादी के बाद पति-पत्नी गोवा में रहकर कामकाज करते थे। गोवा में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ उसके बाद सन्नो अपने घर वापस लौट आई। शुक्रवार को वह अपने घर से बहन के घर आई हुई थी।

शुक्रवार रात में भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान रिश्तेदारों ने दोनों को समझाकर शांत कराया। शनिवार सुबह उठने के बाद फिर एक बार पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।

उसके बाद पति ने धारदार हथियार उठाया और पत्नी सन्नो का गला काट दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने अपने ऊपर भी धारदार हथियार से वार कर लिया और खुद की भी जान ले ली। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी प्रभात राय फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम द्वारा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साथ से संकलित किया जा रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया की घरेलू कलह में पति-पत्नी में विवाद हुआ। पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+