UP News: अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज, न संगठन बड़ा होता है, न सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश भाजपा में मची आंतरिक कलह को लेकर राजनीति तेज हैं। भाजपा की इस कथित आंतरिक कलह पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव निरंतर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने फिर से एक ऐसा बयान दिया है,जो चर्चा का विषय बना हुआ है। अखिलेश यादव ने बैगर नाम लिए ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य के संगठन वाले बयान को लेकर एक्स पर पोस्ट लिखते हुए तंज कसा है। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि न संगठन बड़ा होता है, न सरकार, सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण. दरअसल संगठन और सरकार, तो बस साधन होते हैं, लोकतंत्र में साध्य तो जनसेवा ही होती है. जो साधन की श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे हैं, वो सत्ता और पद के भोग के लालच में है, उन्हें जनता की कोई परवाह ही नहीं है. भाजपाई सत्तान्मुखी है, सेवान्मुखी नहीं।

up news

ज्ञात हो कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की बैठक में 'संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। यह बयान देकर यूपी के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। उनके कथन को लेकर चर्चा हो रही है कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सब सही नहीं है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की तथाकथित आंतरिक कलह पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी खासे एक्टिव हैं। उन्होंने इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है. तोड़फोड़ की सियासत का जो काम भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों में करती थी, अब वही कार्य वो अपने दल के अंदर कर रही है।

यह भी पढ़ें UP News: कांवड़ यात्रा के दौरान दुकान के बाहर नाम जरूरी, प्रियंका गांधी ने बताया संविधान के खिलाफ अपराध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+