UP : जानिए उत्तर प्रदेश में अब तक कितने स्टेडियमों और बहुउद्देशीय हाल का हुआ निर्माण,संख्या जान उड़ जायेंगे होश
Sport News In Hindi Uttar Pradesh: केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर प्रयत्नशील हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया है। उत्तर प्रदेश में आज खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध हो चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं यहां की खेल सुविधाओं पर -
वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में पुलिस में सीधी भर्ती के माध्यम से 500 से अधिक खिलाड़ियों को अलग-अलग पदों पर भर्ती किया गया है। 65,000 से अधिक महिला और पुरुष मंगल दल को स्पोर्ट्स किट गांव-गांव में वितरित की गयी है। उत्तर प्रदेश में 84 स्टेडियम, 67 बहुउद्देशीय हाल, 15 सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम, दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 13 कुश्ती हॉल, 38 तरल ताल, 47 अत्याधुनिक जिम सेंटर, 20 सिंथेटिक ट्रेनिंग टेनिस कोर्ट ,16 छात्रावास भवन, 8 शूटिंग रेंज, 14 सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, 4 सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और दो जीरो हॉल, 12 वेटलिफ्टिंग हॉल, 2 वॉलीबॉल हाल और 19 डॉरमेट्री आदि का विकास किया गया है।

Rinku Singh Net Worth: IPL 2025 में चमकेंगे रिंकू सिंह? जानें संपत्ति में UP के सुरेश रैना को कितना पछाड़ रहे?
प्रदेश के 18 जनपदों में खेल विभाग द्वारा संचालित 44 स्पोर्ट्स हॉस्टल में 16 खेलों के लिए 740 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश में तीन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, लखनऊ और इटावा में पहले से ही संचालित हैं। स्पोर्ट्स हॉस्टल में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 1,50,000 रुपए प्रति माह के मानदेय पर नियुक्त किया गया है। वाराणसी में प्रदेश के तीसरे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वाराणसी के सिगरा में डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 287 करोड़ की लागत से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के नये इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है।
यहां बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्विमिंग समेत 20 से अधिक इनडोर खेलों की सुविधा प्रदान की गई है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। यहां इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होने जा रही है। हर जनपद में एक जनपद एक खेल योजना के तहत खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है।
अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार और खेल के क्षेत्र में पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार 20,000 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। राज्य स्तर के पूर्व खिलाड़ियों को 4,000 रुपये, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 6,000 रुपये और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 10,000 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। प्रदेश के खिलाड़ी को 10 लाख रुपए, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभा के लिए 5-5 लाख रुपए प्रदान किये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications