Rinku Singh Net Worth: शादी के बंधन में बंधने वाले रिंकू सिंह कितने अमीर? जानें सुरेश रैना को कितना पछाड़ रहे?
Rinku Singh Net Worth: रिंकू सिंह, जो कभी उत्तर प्रदेश की गलियों में क्रिकेट खेलते थे, आज भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। शायद यही वजह है कि IPL 2025 में उनके धमाकेदार प्रदर्शन का सभी को इंतजार है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं।
खास बात यह है कि रिंकू सिंंह 8 जून को मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) से संगाई करने वाले हैं। मीडिया सोर्स के मुताबिक, 18 नवंबर को दोनों वाराणसी के ताज होटल में सात फेरे लेंगे। आपको बता दें कि, इस बार के IPL में KKR ने रिंंकू को 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है, जो उनकी जबरदस्त ग्रोथ और संघर्ष की कहानी को दर्शाता है। ऐसे में हर तरफ रिंकू सिंह के नेटवर्थ, IPL सैलरी और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं विस्तार से...

Rinku Singh IPL Salary: रिंकू सिंह की IPL सैलरी कितनी है?
रिंकू सिंह को 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने सिर्फ 10 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 2018 में KKR ने उन्हें 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया और 2019, 2020 और 2021 में भी उन्हें इतनी ही सैलरी मिली।
2022 की मेगा नीलामी में KKR ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन 2023 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के जड़ने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। अब 2025 IPL से पहले, KKR ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया, जो उनकी पिछली सैलरी से 24 गुना ज्यादा है।
Rinku Singh Net Worth: रिंकू सिंह की नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 की शुरुआत तक रिंकू सिंह की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपये थी, लेकिन 2025 में IPL रिटेंशन के बाद उनकी नेट वर्थ कई गुना बढ़ गई है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत IPL सैलरी, BCCI कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।
Rinku Singh Lifestyle: रिंकू सिंह की प्रॉपर्टी और लग्जरी लाइफस्टाइल
रिंकू सिंह ने हाल ही में अलीगढ़ में एक शानदार घर खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्हें 2 नवंबर 2024 को इस घर की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा, उनकी कई प्रॉपर्टीज हैं जो उनकी संपत्ति को और मजबूत बनाती हैं।
Rinku Singh Car Collection: रिंकू सिंह की कार कलेक्शन
रिंकू सिंह के पास कई शानदार गाड़ियां हैं, जिनमें शामिल हैं...
- Ford Endeavour
- Toyota Innova
- Mahindra Scorpio-N
Suresh Raina Net Worth: सुरेश रैना की कुल संपत्ति कितनी है?
सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम रहे हैं, जिन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 खेले हैं। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से और 2022 में IPL और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई।
2025 तक उनकी कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये (USD 25 मिलियन) आंकी जा रही है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट कमेंट्री, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स से आता है।
रैना की ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस
रैना ने Adidas, PepsiCo, HP, Maggie, Timex और Boost जैसे कई ब्रांड्स का प्रमोशन किया है। इसके अलावा, वे माटे बेबी केयर ब्रांड के सह-संस्थापक भी हैं। उन्होंने स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों में भी निवेश किया है, जिससे उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है।
Rinku Singh Vs Suresh Raina Net Worth: रिंकू सिंह बनाम सुरेश रैना - संपत्ति की तुलना
अगर बात करें संपत्ति की, तो रिंकू सिंह की नेट वर्थ फिलहाल 10-15 करोड़ रुपये के आसपास मानी जा रही है, जबकि सुरेश रैना की संपत्ति 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह अंतर इसलिए है, क्योंकि रैना ने लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला और बिजनेस व कमेंट्री से भी अच्छी कमाई की है।
लेकिन जिस रफ्तार से रिंकू सिंह का करियर आगे बढ़ रहा है, आने वाले समय में वे भी करोड़ों की कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। IPL 2025 में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी।












Click it and Unblock the Notifications