यूपी: बीवी को तीन तलाक की धमकी दे साली को लेकर भागा पति

पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है लेकिन वह मामला नहीं दर्ज करवाना चाहती क्योंकि उसे डर है कि ऐसा करने पर उसका पति उसे तलाक दे कर उसे छोड़ देगा।

मैनपुरी। देशभर में तीन तलाक पर बहस छिड़ने के बाद जहां कई महिलाएं खुलकर इसके विरोध में आ रही हैं वहीं कई महिलाएं अभी भी डर के साए में जी रही हैं। यूपी के मैनपुरी जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक युवक पत्नी को तीन तलाक की धमकी दे कर साली के साथ फरार हो गया है। युवक की मंशा साली से निकाह करने की है। अब पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है लेकिन वह मामला नहीं दर्ज करवाना चाहती क्योंकि उसे डर है कि ऐसा करने पर उसका पति उसे तलाक दे कर उसे छोड़ देगा।

यूपी: बीवी को तीन तलाक की धमकी दे साली को लेकर भागा पति

पूरा मामला यूपी के मैनपुरी सदर कोतवाली के ग्राम कडेरा हार का है। यहां के रहने वाले असगर अली की शादी छह साल पूर्व फर्रूखाबाद जिले के घुंडीनगरा गांव निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। मुस्कान के दो बच्चे हैं। मुस्कान का कहना है कि उसके शौहर असगर अली के साली से अवैध संबंध हैं। वो साली से शादी करना चाहता है। अगर मैं उसे रोकती हूँ तो वो मुझे घर में नही रहने देंगे। मै सिर्फ इतना चाहती हूं कि मेरा पति सिर्फ मेरा ही रहे। ये भी पढ़ें- यूपी: तीन तलाक से सहमी महिला ने कहा- इंसाफ करो या इच्छामृत्यु दो

वहीं मुस्कान की मां ने बताया कि मेरा दमाद असगर मेरी छोटी लड़की को लेकर चला गया है। मैं 6 दिन से अपनी बेटी के घर पर हूं। मैं इतना चाहती हूँ कि मेरी लड़की मुझे वापस मिल जाए ताकि मेरी इस बेची का भी घर बर्बाद न हो और उसकी भी कहीं दूसरी जगह शादी कर सकूं। वहीं मुस्कान भी यही चाहती है कि उसकी बहन सकुशल उसके घर चली जाए और उसका पति वापस घर लौट आए। यह एक ऐसा हैरान करने वाला मामला है जिसने कई जिंदगियो को उलझा कर रख दिया है। ये भी पढ़ें- ससुर के साथ नहीं बनाए शारीरिक संबंध तो पति ने बर्थडे पर दिया तीन तलाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+