ससुर के साथ नहीं बनाए शारीरिक संबंध तो पति ने बर्थडे पर दिया तीन तलाक
पीड़िता सुमायना का कहना है कि उनकी सास ससुर के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालती थी और जब वो विरोध करती थी तो उसे प्रताड़ित करते थे।
हैदराबाद। देशभर में तीन तलाक पर हो रही बहस के बीच हैदराबाद से तीन तलाक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति ने दुबई से पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक लिख भेजा और कहा कि ले ये तेरा बर्थडे गिफ्ट है, जो करना हो कर ले।

पीड़िता हैदराबाद की सुमायना है जिन्हे दुबई में रहने वाले उनके पति ने व्हाट्सएप पर तलाक लिखकर भेजा है। महिला के मुताबिक, इस बाबत उन्होंने अपने पिता को बताया तो वो उन्हें मायके ले गए। व्हाट्सएप पर भेजा गया मैसेज कुछ इस तरह है "तलाक, तलाक, तलाक. ये मेरा फैसला है. किसको लाती, जिसको बताती, जिसको बोलना है बोल दे. किसका बाप क्या करता. मैं भी अब अपनी बात नहीं बदलता. ये ही चाह रही थी न तू. ले दे दिया तेरे को बर्थडे गिफ्ट।"
ससुर करता था छेड़छाड़
इस मामले में सुमायना ने अपने सास और ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सुमायना का कहना है कि सास ससुर के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालती थी और पति ने भी इसका विरोध नहीं किया। सुमायना का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो उनको प्रताड़ित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications