Indian Railway: बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी समर स्पेशल ट्रेन ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें शेड्यूल
Indian Railway Latest News Hindi Uttar Pradesh: भारतीय रेलवे इन दिनों यात्रियों को राहत देने के लिए लगातार समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के फेरों की संख्या बढ़ा दी है। आइए जानते हैं क्या है नया अपडेट -
मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस से 13, 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून, 2025 दिन प्रत्येक रविवार को तथा बढ़नी से 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून, 2025 दिन प्रत्येक सोमवार को 12 फेरों के लिए चलाई जा रही है।

09043 बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 13, 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून, 2025 दिन प्रत्येक रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से 00.05 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 00.41 बजे, पालघर से 01.38 बजे, दहानू रोड से 02.02 बजे, वापी से 02.43 बजे, वलसाड से 03.08 बजे, सूरत से 04.30 बजे, सायण से 04.45 बजे, भरूच से 05.18 बजे, वडोदरा से 06.37 बजे, गोधरा से 07.49 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, नागदा से 11.22 बजे, उज्जैन से 12.45 बजे, संत हरदाराम नगर से 15.45 बजे, बीना से 18.25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 21.10 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 01.15 बजे, लखनऊ से 03.25 बजे, बाराबंकी से 04.32 बजे तथा गोंडा से 05.40 बजे छूटकर बढ़नी 08.00 बजे पहुँचेगी।
Indian Railway: काठगोदाम-जैसलमेर सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, यात्रा से पहले देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 09044 बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून, 2025 दिन प्रत्येक सोमवार को बढ़नी से 13.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा से 16.10 बजे, बाराबंकी से 17.25 बजे, लखनऊ से 18.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 21.40 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 02.10 बजे, बीना से 04.40 बजे, संत हरदाराम नगर से 08.05 बजे, उज्जैन से 10.50 बजे, नागदा से 12.20 बजे, रतलाम से 13.15 बजे, गोधरा से 16.12 बजे, वडोदरा से 17.40 बजे, भरूच से 18.32 बजे, सायण से 19.12 बजे, सूरत से 20.00 बजे, वलसाड से 20.57 बजे, वापी से 21.19 बजे, दहानू रोड से 21.52 बजे, पालघर से 22.12 बजे तथा बोरीवली से 23.00 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 23.50 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम के साथ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में, 05 अप्रैल, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस सीवान द्वारा निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-05 से यात्री सामानों की चोरी करने वाले 05 शातिर चोरों को यात्रियों से चोरी किये हुए 03 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
05 अप्रैल, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी सिटी को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 17 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त लड़की को चाइल्ड लाइन वाराणसी सिटी को सुपुर्द किया गया। 05 अप्रैल, 2025 को गाड़ी संख्या-12557 सप्तकांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर द्वारा 13 वर्ष की एक लावारिस लड़की को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
05 अप्रैल, 2025 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल औंड़िहार के बल सदस्यों द्वारा गाड़ी संख्या-12562 के औंड़िहार स्टेशन आगमन पर यात्रा कर रही एक महिला यात्री की प्रसव पीड़ा होने पर अटेण्ड कर उक्त महिला को एम्बुलेंस की सहायता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सैदपुर भेजवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications