Indian Railway: काठगोदाम-जैसलमेर सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, यात्रा से पहले देखें पूरी डिटेल
Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के कानौता-खातीपुरा रेल
खण्ड के मध्य समपार संख्या-209 एवं 210 पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण के लिये ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
- काठगोदाम एवं रामनगर से 31 मई,2025 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एवं 25014 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रिंगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी । परिवर्तित मार्ग पर इस गाड़ी का ठहराव नारनौल, नीम का थाना, श्री माधोपुर, रिंगस स्टेशनों पर दिया जायेगा।

Indian Railway: डल झील में शिकारा और हाउसबोट का ले सकेंगे मजा, गोरखपुर से श्रीनगर की राह होगी आसान
- जैसलमेर एवं मुरादाबाद से 01 जून,2025 को चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एवं 25013 मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी । परिवर्तित मार्ग पर इस गाड़ी का ठहराव मेड़ता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर दिया जायेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा गोण्डा-बाराबंकी रेल खंड के मध्य घाघरा घाट स्टेशन के अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा।
पुनर्निर्धारण-
- कटिहार से 05, 08, 12 एवं 16 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
नियंत्रण-
- 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 06 एवं 13 अप्रैल, 2025 को मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- 05578 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी 06, 09, 13 एवं 16 अप्रैल, 2025 को मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications