जब मुलायम ने आजम से पूछा, वो तीसरी महिला कौन थी? खूब लगे ठहाके
रैली के दौरान मुलायम सिंह यादव भाजपा पर सबसे ज्यादा हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबके खाते में 15 लाख रुपए भेजने की बात कही, लेकिन चुनाव जीतने के इसे जुमला बता दिया।
जौनपुर। सोमवार को यूपी चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार के आखिरी दिन सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मेगा रोड शो किया तो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। वहीं, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जौनपुर में रैली कर मोदी सरकार पर हमला बोला। लेकिन...इसी दौरान मंच पर कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ खुद मुलायम सिंह यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।


'वह तीसरी महिला कौन थी, जिसे आपने जिताया था'
दरअसल रैली में सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनकी सरकार में महिलाओं को समान रूप से आगे बढने का अवसर दिया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने एक साथ तीन-तीन महिलाओं को सांसद बनाकर लोकसभा में भेजा। इस दौरान मुलायम सिंह ने सुशीला सरोज और ऊषा वर्मा के नाम तो बता दिए लेकिन तीसरा नाम उन्हें याद नहीं आया। इसपर उन्होंने मंच पर मौजूद आजम खान से पूछा, 'वह तीसरी महिला कौन थी, जिसे आपने जिताया था, कोई हीरोइन थी? ये भी पढ़ें- काशी में पीएम के रोड शो में मुस्लिमों का जमावड़ा, क्या बनेंगे वोटर?

मुलायम सिंह यादव भी नहीं रोक पाए हंसी
मुलायम सिहं का इतना कहना था कि रैली में मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। खुद मुलायम सिंह यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके बाद आजम खान अपनी जगह से उठे और मुलायम के पास आकर माइक पर बोला कि देखिए अभी तक भूले नहीं हैं उन्हें, जयाप्रदा। रैली के दौरान मुलायम सिंह यादव भाजपा पर सबसे ज्यादा हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबके खाते में 15 लाख रुपए भेजने की बात कही, लेकिन चुनाव जीतने के इसे जुमला बता दिया।

सातवें चरण में 8 मार्च को वोट डाले जाएंगे
गौरतलब है कि सोमवार को यूपी चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान थम गया। अंतिम यानी सातवें चरण में 8 मार्च को वोट डाले जाएंगे। सातवें चरण में वाराणसी सहित गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में मतदान होना है। 2012 के चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो 40 में से 23 सीटों पर सपा को जीत हासिल हुई थी, जबकि भाजपा को चार, बसपा को पांच, तो कांग्रेस को यहां से तीन सीटें हासिल हुई थी, अन्य के खाते में पांच सीटें आई थी।

वाराणसी में हुआ ताबड़तोड़ प्रचार
सातवे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में लगातार तीन दिन तक प्रचार किया और लगातार तीन रोड शो किए, वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने वाराणसी में शनिवार को रोड शो किया। दोनों ही रैलियों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि 8 मार्च को होने वाले मतदान में वोटर किस पार्टी को अपना समर्थन देते हैं। यूपी चुनाव के लिए वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी। ये भी पढ़ें- अखिलेश ने कहा पैसे सबसे लो, वोट सपा को दो, चुनाव आयोग से भाजपा ने की शिकायत












Click it and Unblock the Notifications