काशी में पीएम के रोड शो में मुस्लिमों का जमावड़ा, क्या बनेंगे वोटर?

वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो में मुस्लिम भी बड़ी संख्या में आए सड़कों पर, महिलाओं को है उनसे उम्मीद।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी के रोड शो में बड़ी संख्या में मुस्लिम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का रोड शो तमाम उन जगहों से गुजर रहा है जहां मुस्लिमों की आबादी है और लोग उनकी झलक पाने के लिए अपने घरों से बाहर निकले हैं, लेकिन इन सबके बीच जो बड़ा सवाल भाजपा के लिए है वह यह कि क्या ये मुस्लिम मतदाता भाजपा के उम्मीदवारों को भी अपना समर्थन देंगे। लोग पीएम मोदी की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि वह हमारे प्रधानमंत्री हैं और अगर वाराणसी तरक्की करेगा तो हम भी तरक्की करेंगे, लेकिन भाजपा वाले हमें पसंद नहीं करते हैं।

एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देना बड़ा मुद्दा

एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देना बड़ा मुद्दा

मुसलमान भाजपा को वोट देने के सवाल पर जो बड़ा सवाल पूछते हैं वह यह कि भाजपा ने कितने मुसलमान उम्मीदवारों को टिकट दिया, शून्य, हमारी कुल आबादी 20 फीसदी है लेकिन 403 सीटों में से एक भी सीट मुस्लिम उम्मीदवार को नहीं दी है ,ऐसे में हमें क्यों भाजपा को वोट देना चाहिए। एक तरफ जहां कई ऐसे मुस्लिम हैं जो पीएम के विकास को लेकर शुरु की गई योजनाओं की तारीफ करते हैं तो एक तबका वह भी है जो नोटबंधी के फैसले को लेकर अपनी नाराजगी भी जताता है, इनका कहना है कि नोटबंदी का सबसे अधिक असर मुसलमानों पर ही पड़ा है।

बुनकरों में नाराजगी

बुनकरों में नाराजगी

बनारस के बुनकर अपनी समस्याओं को लेकर पीएम से निराश हैं, हालांकि उन्होंने अभी भी अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी है। यहां के जाने माने डीलर अब्दुल रउफ कहते हैं कि उन्हें अभी भी उम्मीद है कि कुछ ना कुछ जरूर किया जाएगा। लोगों के भीतर इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे को ही आगे बढ़ा रही है और वह लोगों को बांटने का काम कर रही है, कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका कहना है कि अगर हम अपना वोट भाजपा को देते भी हैं तो कोई उनकी बात का भरोसा नहीं करेगा।

मुस्लिम महिलाओं का मिल रहा है समर्थन

मुस्लिम महिलाओं का मिल रहा है समर्थन

हालांकि एक मुस्लिम वर्ग ऐसा भी है जो प्रधानमंत्री की तारीफ भी करता है। भाजपा ने हाल ही में जिस तरह से तीन तलाक के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी और इसका विरोध किया उसे मुस्लिम महिलाएं अपना समर्थन दे रही हैं। रोड शो मे घंटों इन्तजार मे बैठी मुस्लिम महिलाएं पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उम्मीद लगाए हुए है कि कुछ ठोस समाधान तीन तलाक के मुद्दे पर निकलेगा जिसे सिर्फ नरेन्द्र मोदी निकालेंगे ।इसके अलावा सामाजिक मुद्दों के साथ महिलाओं के अधिकार को लेकर भी इन्हें मोदी से उम्मीदें हैं।

मुस्लिम समाज में बदलाव के लिए समर्थन

मुस्लिम समाज में बदलाव के लिए समर्थन

मोदी का स्वागत करने वाली इन महिलाओं में नाजनीन अंसारी और शबाना ने बताया कि वो किसी के कहने से नही बल्कि खुद बखुद तीन तलाक के मुद्जे पर समर्थन जताने आईं हैं ।यहीं नहीं मुश्लिम महिलाओं और मुश्लिम समाज के लिए कर रहे कार्यों पर भी ये सराहनीय बताती हैं । प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिये इन्तजार कर रही मुस्लिम महिलाओं की खुशी का उस समय ठिकाना ना रहा जब घंटो से इन्तजार कर रही मुस्लिम महिलाओं को देख कर अपनी गाड़ी रूकवाई और मिलने पहुंच गये अचानक केन्द्रीय मंत्री का उनके बीच पहुंचना इन महिलाओं को भी स्तब्ध कर गया इस मौके पर आभार जताते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि ये मुस्लिम या हिन्दू महिलाएं नही हैं बल्कि हिन्दुस्तानी महिलाएं हैं ।मोदी जी जरूर इनका सुनेंगे ।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+