Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अखिलेश ने कहा पैसे सबसे लो, वोट सपा को दो, चुनाव आयोग से भाजपा ने की शिकायत

अखिलेश यादव ने लोगों से कहा कि वो दूसरी पार्टियों से मिलने वाले पैसे को लें, लेकिन वोट सपा को ही दे। अखिलेश के इस बयान से नाराज BJP चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भदोही की रैली में लोगों से कहा कि वो दूसरी पार्टियों से मिलने वाले पैसे को लें, लेकिन वोट सपा को ही दे। अखिलेश के इस बयान से नाराज भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से इस की शिकायत की है। अखिलेश के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा उनकी शिकायत की।

 BJP slams Akhilesh Yadav for asking electors to take money but vote for SP

आपको बता दें कि भदोही की रैली में अखिलेश ने मतदाताओं से कहा कि वो दूसरे दलों से मिलने वाले पैसों को लेकर वोट उनकी ही पार्टी को दें। अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने सुना है कि कुछ मतदाताओं को पैसे दिए गए हैं। मेरी उन मतदाताओं को सलाह है कि वो दूसरे दलों से मिलने वाले पैसों को रख लें, लेकिन वोट साइकिल को ही दें। अखिलेश ने मतदाताओं को समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की। यहां बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब नेताओं ने लोगों से दूसरे दलों से पैसे लेकर उन्हें वोट देने की अपील की हो।

इससे पहले भी कई बार इस तरह के बयान सामने आ चुके है। इससे पहले भी कई नेताओं ने ऐसा ही बयान दिया था। पिछले महीने ही चुनाव आयोग ने केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को ऐसे ही एक बयान देने के आरोप में नोटिस जारी किया था। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त मतदाताओं से दूसरे दलों से पैसे लेकर उन्हें वोट देने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+