UP Election Result 2022: मल्हनी से बाहुबली धनंजय सिंह को बड़ा झटका, सपा के लकी यादव से हारे
जौनपुर, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब तस्वीर साफ होने लगी है। बीजेपी ने यूपी में पिछले 33 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है, वहीं समाजवादी पार्टी इस बार भी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। हालांकि सपा ने कई पार्टियों के दिग्गजों के नाक से नीचे से उनकी सीटें चुराने में इस बार सफलता पाई है। ऐसी ही यूपी की चर्चित जौनपुर की मल्हनी सीट पर जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली धनंजय सिंह को सपा के लकी यादव ने भारी मतों से हरा दिया।

जनता दल (यूनाइटेड) के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले धनंजय सिंह का मल्हनी सीट पर इस बार जादू नहीं चल पाया। मतगणना की शुरुआत में धनंजय 4 हजार वोटों से आगे चल रहे थे लेकिन समय बीतने के साथ वो सपा प्रत्याशी लकी यादव से पिछड़ते चले गए। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार कृष्ण प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। मल्हनी सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। लकी यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह के करीबी रहे पारसनाथ यादव के बेटे हैं। यहां से लकी यादव को 94677 वोट मिले, जबकि धनंजय सिंह को सिर्फ 78711 मतों से हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव हारते ही ट्विटर पर क्यों ट्रेंड करने लगीं अर्चना पूरन सिंह
कांग्रेस ने यहां से बचाई लाज
उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। यूपी में बीजेपी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही है। वहीं कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को सबसे बुरी हार की मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस जो पिछले चुनाव में 7 सीटें जीतने में सफल रही थी। इस बार उसका प्रदर्शन पिछली बार की मुकाबले और भी बुरा रहा है। प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास उन 7 सीटों में शामिल हैं, जहां से कांग्रेस ने 2017 में जीत हासिल की थी। इस बार भी यहां से कांग्रेस की आराधना मिश्रा जीत की ओर अग्रसर हैं। महाराजगंज जिले की फरेंदा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में जोरदार टक्कर चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications